{"_id":"6a663fd5635f9a75c4091692","slug":"honouring-veer-naris-and-ex-servicemen-on-kargil-vijay-diwas-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-180072-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कारगिल विजय दिवस पर वीर नारियों व पूर्व सैनिकों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कारगिल विजय दिवस पर वीर नारियों व पूर्व सैनिकों का सम्मान
विज्ञापन
शाहजहांपुर में सैनिक बोर्ड में सैनिकों को सम्मानित करते एडीएम। स्रोत: जागरूक पाठक
- फोटो : संस्कार भारती बृजप्रांत द्वारा सम्मानित गुरु यशपाल यश,डा.मयंक भटनागर एवं डा.स्नेहलता। स्रोत स्वयं
शाहजहांपुर। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय पर कारगिल विजय दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और वीर नारियों व कारगिल युद्ध में हिस्सा लेने वाले पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि एडीएम वित्त अरविंद कुमार ने वीर नारियों और कारगिल योद्धाओं को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों का साहस और बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। उनके सम्मान और कल्याण के लिए समाज को हमेशा आगे आना चाहिए। इस अवसर पर सूबेदार मेजर एमएम वर्मा, पीपी सिंह, प्रमोद गुप्ता, डीके अवस्थी, अमर सिंह, राजू बग्गा आदि मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -- --
कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
शाहजहांपुर। सिटी पार्क फेज-2 में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी शामिल हुए और कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
लोगों ने शहीदों की वीरता, त्याग और अदम्य साहस को याद करते हुए कहा कि देश की रक्षा के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा। अंत में सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संवाद

शाहजहांपुर में सैनिक बोर्ड में सैनिकों को सम्मानित करते एडीएम। स्रोत: जागरूक पाठक- फोटो : संस्कार भारती बृजप्रांत द्वारा सम्मानित गुरु यशपाल यश,डा.मयंक भटनागर एवं डा.स्नेहलता। स्रोत स्वयं