{"_id":"69f9df984edbc868840d665f","slug":"honorarium-increased-for-shikshamitras-and-instructors-finance-minister-presents-symbolic-cheque-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-172492-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शिक्षामित्रों-अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा...वित्त मंत्री ने दिया प्रतीकात्मक चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शिक्षामित्रों-अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा...वित्त मंत्री ने दिया प्रतीकात्मक चेक
विज्ञापन
शाहजहांपुर में गन्ना शोध परिषद के सभागार में शिक्षामित्र को प्रतीकात्मक चेक देते वित्त मंत्री
शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय 18 हजार रुपये किए जाने पर मंगलवार को गन्ना शोध परिषद में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बीच लोगों को गोरखपुर में आयोजित शिक्षामित्र सम्मान समारोह का सीधा प्रसारण दिखाया गया, साथ ही शिक्षामित्रों को चेक बांटे गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया। मंत्री खन्ना ने शिक्षामित्रों के मानदेय वृद्धि पर करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज को सही दिशा में आगे बढ़ाने में बहुत महत्वपूर्ण कार्य है। सभी शिक्षक कर्तव्य और निष्ठा से अपने कार्यों को करें। शिक्षक अपने में अच्छी आदतें डालें जिससे बच्चों में भी अच्छी आदतें हों।
उन्होंने कहा कि सरकार ने शिक्षामित्रों का 18000 व अनुदेशकों का 17000 मानदेय कर दिया है। इसी तरीके से आगे भी वृद्धि होती रहेगी। मंत्री ने शिक्षामित्रों को मानदेय वृद्धि का प्रतीकात्मक चेक सौंपा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में विधायक सलोना कुशवाहा, अरविंद कुमार सिंह, डीपीएस राठौर, भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी आदि मौजूद रहे। आभार बीएसए दिव्या गुप्ता ने जताया।