फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Honor miscreants in the procession will be on lots Nigehbani

लाट साहब जुलूस में उपद्रवियों पर रहेगी निगेहबानी 

Wed, 22 Feb 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Wed, 22 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
होली के मद्देनजर मंगलवार को आरसी मिशन थाने में एसपी सिटी की अध्यक्षता में क्षेत्र के संभ्रांत लोगों की बैठक बुलाई गई। अफसरों ने लाट साहब जुलूस के बारे में जानकारी जुटाई। लोगों ने मांग उठाई कि जुलूस के दोनों ओर सुरक्षाकर्मी रस्सी लेकर उसके साथ चलते रहें, जिससे उपद्रवी लोग रस्सी क्रास कर बाहर न निकल सके। इस मौके पर एसपी सिटी कमल किशोर ने कहा कि जुलूस की निगरानी ड्रोन कैमरों से की जायेगी। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे आदि भी लगाए जाएंगे, जिससे उपद्रवियों पर सुरक्षा बल विशेष नजर रखेगा। इससे अनहोनी की आशंका होने से पूर्व ही उनसे निपट लिया जाए। बैठक में अरविंद दीक्षित, संजीव गुप्ता, संजय मिश्रा, लल्ला सिंह, अनुज त्रिवेदी, रामसनेही राठौर, टीनू गुप्ता, पंकज मिश्रा, प्रदीप तिवारी, संतोष शुक्ला, राजेंद्र राठौर, राशिद खां, गौस खां, जाहिद हुसैन, शंकर लाल गुप्ता, मो. इमरान, वाहिद खां, मौलाना इमरान, रामपाल कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed