{"_id":"58ac87b34f1c1b3d32b22fe1","slug":"honor-miscreants-in-the-procession-will-be-on-lots-nigehbani","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाट साहब जुलूस में उपद्रवियों पर रहेगी निगेहबानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाट साहब जुलूस में उपद्रवियों पर रहेगी निगेहबानी
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Wed, 22 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के मद्देनजर मंगलवार को आरसी मिशन थाने में एसपी सिटी की अध्यक्षता में क्षेत्र के संभ्रांत लोगों की बैठक बुलाई गई। अफसरों ने लाट साहब जुलूस के बारे में जानकारी जुटाई। लोगों ने मांग उठाई कि जुलूस के दोनों ओर सुरक्षाकर्मी रस्सी लेकर उसके साथ चलते रहें, जिससे उपद्रवी लोग रस्सी क्रास कर बाहर न निकल सके। इस मौके पर एसपी सिटी कमल किशोर ने कहा कि जुलूस की निगरानी ड्रोन कैमरों से की जायेगी। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे आदि भी लगाए जाएंगे, जिससे उपद्रवियों पर सुरक्षा बल विशेष नजर रखेगा। इससे अनहोनी की आशंका होने से पूर्व ही उनसे निपट लिया जाए। बैठक में अरविंद दीक्षित, संजीव गुप्ता, संजय मिश्रा, लल्ला सिंह, अनुज त्रिवेदी, रामसनेही राठौर, टीनू गुप्ता, पंकज मिश्रा, प्रदीप तिवारी, संतोष शुक्ला, राजेंद्र राठौर, राशिद खां, गौस खां, जाहिद हुसैन, शंकर लाल गुप्ता, मो. इमरान, वाहिद खां, मौलाना इमरान, रामपाल कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन