{"_id":"68ada0c55c391261470942c2","slug":"homeguard-suspended-for-creating-ruckus-near-sudama-square-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-151265-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सुदामा चौराहा के पास हंगामा करने वाला होमगार्ड निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सुदामा चौराहा के पास हंगामा करने वाला होमगार्ड निलंबित
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वायरल वीडियो के आधार पर होमगार्ड कमांडेंट ने नशे में धुत अर्द्धनग्न अवस्था में सुदामा चौराहा पर हंगामा करने वाले होमगार्ड विक्रम सिंह को निलंबित कर दिया है।
सोमवार की दिन में करीब तीन बजे नशे में धुत होमगार्ड सुदामा चौराहा पर पहुंचा। इसके बाद उसने शर्ट उतारी और हंगामा करने लगा था। इस बीच लोग उससे बचकर दूर जाने लगे। इस दौरान होमगार्ड ने एक ऑटो को भी पलटने की कोशिश की। इस बीच वहां से गुजरे कार में सवार एक व्यक्ति ने उसकी वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
एसपी की मीडिया सेल ने वीडियो का संज्ञान लिया। लोकेशन पता कर थाना सदर बाजार पुलिस को सूचना दी। पुलिस होमगार्ड को समझाबुझाकर अपने साथ ले गई। थाना सदर बाजार इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान ने कार्रवाई के लिए होमगार्ड कमांडेंट को पत्र भेजा। होमगार्ड कमांडेंट रविशंकर त्रिवेदी ने बताया कि होमगार्ड विक्रांत सिंह को निलंबित कर दिया गया है। वह कार्यालय में ही तैनात था। उसकी इससे पहले भी कई शिकायतें आ चुकी हैं।