फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Home guard's daughter's body found hanging on the noose

फंदे पर लटका मिला होमगार्ड की बेटी का शव

Sun, 29 May 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Home guard's daughter's body found hanging on the noose
शाहजहांपुर। खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव छोटी हरदेली निवासी सतीश सिंह की पत्नी नीरज देवी (35) ने फंदे से लटक कर जान दे दी। मृतका के होमगार्ड पिता ने ससुराल वालों पर मारपीट और परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि पांच दिन पहले ही नीरज के नौ महीने के बेटे की करंट लगने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन

बरेली के थाना फतेहगंज क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी होमगार्ड सोबरन सिंह ने बेटी नीरज की शादी 15 साल पहले सतीश सिंह के साथ की थी। नीरज की पांच बेटियां हैं। नौ महीने पहले ही पुत्र ने जन्म लिया था। शनिवार सुबह पांच बजे परिवार के सभी सदस्यों के सोते समय नीरज ने रस्सी के फंदे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर सोबरन सिंह पहुंचे। उनकी तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोबरन सिंह ने बताया कि नीरज देवी के बेटा नहीं होने पर उसके ससुराल के लोग तंग करते थे। नौ महीने पहले बेटे ने जन्म लिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पांच दिन पहले ही करंट लगाकर बच्चे को मार दिया गया। उन्होंने बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed