{"_id":"62331571adcd7e55f05a89b4","slug":"holika-women-duly-worshiped-at-the-square-squares-shahjahanpur-news-bly478549397","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौक-चौराहों पर सजी होलिका का महिलाओं ने किया पूजन, सजाया गया शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौक-चौराहों पर सजी होलिका का महिलाओं ने किया पूजन, सजाया गया शहर
विज्ञापन
शाहजहांपुर के कटिया टोला में होली की पूजा अर्चना करती महिलाएं । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। होली की परपंरा के अनुसार जिले के गांवों व शहर के चौक-चौराहों पर बृहस्पतिवार मध्यरात्रि को होलिका दहन किया गया। इससे पहले महिलाओं ने होलिका दहन स्थल पर पहुंचकर विधिवत पूजन किया। होलिका के जलने से पहले उसकी सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे। इस अवसर पर होलिका स्थलों से जुड़े मार्गों को भी गुब्बारे और झालरों से सजाया गया।
जिले में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। बहादुरगंज, कटिया टोला, बाडूजई, घंटाघर, चौक, केरूगंज, जलालनगर, गदियाना समेत विभिन्न मोहल्लों और चौराहों पर होलिका दहन स्थलों को भव्य रूप से सजाया गया। साथ ही होलिका दहन स्थल की ओर जाने वाले मार्गों को रंग-बिरंगी झालरों, गुब्बारों से सजाया गया। परंपरा के अनुसार सनातन धर्म को मानने वाली महिलाओं ने नए अनाज और पुष्प चढ़ाने के बाद होली की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना की।
नव विवाहिताओं ने होली का पूजन कर बड़ों का आशीर्वाद लिया। घरों में प्रसाद वितरण किया गया। होली पर सजी-धजी सुहागिनों ने भी होलिका स्थल पर पहुंचकर विभिन्न पकवानों, पुष्पों और अन्य पूजन सामग्री से पूजा-अर्चना की। महिलाओं के पूजन में किसी तरह की दिक्कत न हो, महिला और पुलिस बल यूनिफॉर्म के अलावा सादे कपड़ों में तैनात रही।

ाहजहांपुर में लाट साहब के जुलूस को लेकर चौक से लेकर बहादुर्रगंज तक झालर सजाया गया । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR