{"_id":"6406c78e2fbec93c850bc809","slug":"holika-dahan-2023-muhurat-in-pradosh-kaal-know-the-auspicious-time-in-shahjahanpur-2023-03-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Holika Dahan 2023: शाहजहांपुर में छाया होली का उल्लास, प्रदोष काल में होगा होलिका दहन, जानिए शुभ मुहूर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holika Dahan 2023: शाहजहांपुर में छाया होली का उल्लास, प्रदोष काल में होगा होलिका दहन, जानिए शुभ मुहूर्त
Tue, 07 Mar 2023 10:41 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 07 Mar 2023 10:41 AM IST
सार
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन पूर्णिमा के दिन प्रदोष काल में किया जाए तो सबसे शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
प्रदोष काल में होगा होलिका दहन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर में गली-मोहल्लों और चौराहों पर होलिका रख दी गई है। होलिका दहन मंगलवार शाम को होगा और बुधवार को रंग खेला जाएगा। होलिका दहन के लिए प्रदोष काल में शाम 5:57 से 6:45 बजे तक शुभ मुहूर्त है।
विज्ञापन
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन पूर्णिमा के दिन प्रदोष काल में किया जाए तो सबसे शुभ माना जाता है। पूर्णिमा तिथि की शुरुआत सोमवार को शाम 04:17 मिनट पर हो चुकी है। इसका समापन मंगलवार को शाम 06:09 मिनट पर होगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त मंगलवार को शाम 5:57 से रात 6:45 बजे तक रहेगा। भद्रा काल का समय सोमवार को शाम 04:18 से मंगलवार को सुबह 05:13 बजे तक है।
विज्ञापन
यह है होलिका दहन का समय
नैमिष के आचार्य सत्यम दीक्षित बताते है कि कुछ विद्वानों का मानना है कि निसिथ व्यापिनी भद्रा हो तो भद्रा मुख त्याग करके होलिका प्रदीप्त करना चाहिए, लेकिन यह स्थिति तब लागू होती है जब पूर्णिमा तिथि अगले दिन प्रदोष काल को स्पर्श न करे। होलिका दहन प्रदोष काल में व्याप्त पूर्णिमा एवं भद्रारहित होता है। इसलिए सात मार्च सोमवार को भद्रारहित प्रदोष काल में व्यापिनी पूर्णिमा प्राप्त है, होलिका दहन शाम को 5:57 से 6:45 बजे तक शास्त्र सम्मत होगा।
विज्ञापन