फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Holi will be celebrated in Khudaganj on Rangpanchami today, with abir-gulal flying.

Shahjahanpur News: खुदागंज में आज रंगपंचमी को खेली जाएगी होली, उड़ेगा अबीर-गुलाल

Sun, 08 Mar 2026 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Holi will be celebrated in Khudaganj on Rangpanchami today, with abir-gulal flying.
खुदागंज (शाहजहांपुर)। देश के अधिकतर शहरों में होली पर होलिका दहन के अगले दिन परेवा को रंग खेला जा चुका है, लेकिन नगर में होली के पांचवें दिन रविवार को रंगपंचमी तिथि को रंग उत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर लाट साहब को गधे पर बिठाकर नगर के प्रमुख मार्गों से परंपरागत जुलूस भी निकाला जाएगा।
विज्ञापन

नगर में होली के पांचवें दिन रंग खेलने की अनोखी परंपरा दूर-दूर तक विख्यात है। इस परंपरा के पीछे कई कारण गिनाए जाते हैं, लेकिन यहां के बड़े बुजुर्ग भी यह बताने में असमर्थ है कि यह परंपरा कैसे पड़ी। कुछ लोगों का कहना है कि हिंदू पंचांग और धर्म शास्त्रों में रंगपंचमी तिथि का उल्लेख रंग खेले जाने के उद्देश्य से ही किया गया है।
विज्ञापन

खास यह है कि रंगपंचमी को ही उज्जैन के महाकाल मंदिर में भी रंगोत्सव मनाने की परंपरा है और उसी का अनुकरण करते हुए यहां भी इसी तिथि को रंग खेले जाने की परंपरा पड़ी है। जो भी हो, नगर में रंगोत्सव और लाटसाहब के जुलूस को धूमधाम से निकालने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंग खेलने का सिलसिला रविवार को सुबह से शुरू हो जाएगा। इस बीच, महादेवन मंदिर के पास से लाट साहब का जुलूस आरंभ होगा, जो नगर में विभिन्न मार्गों पर भ्रमण करने के बाद देवहा नदी के तट पर विसर्जित होगा। नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता सुधीर सिंह ने लाट साहब के जुलूस के लिए स्थानीय गोशाला से गधा भी मंगवा लिया है।

एक बार लाट साहब की सवारी के लिए गधा नहींं मिलने पर उसे बाहर से मंगाया गया था। अब यह गधा पूरे वर्ष स्थानीय गोशाला में रहता है और सिर्फ रंगपंचमी के दिन ही लाट साहब की सवारी में काम आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed