फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Holi was played with flowers...a message of mutual harmony was given.

Shahjahanpur News: फूलों से खेली होली...आपसी सौहार्द का संदेश दिया

Wed, 11 Mar 2026 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Holi was played with flowers...a message of mutual harmony was given.
लघु भारती के होली मिलन कार्यक्रम  में  बोलते राकेश अग्रवाल। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। लघु उद्योग भारती के होली मिलन समारोह में उद्यमियों व अतिथियों ने फूलों से होली खेली और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।
विज्ञापन

शहर के एक होटल में हुए कार्यक्रम में संगठन ने उद्यमियों को जागरूक किया। उन्हें सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाने के लिए प्रेरित किया गया। भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक बरेली के प्रबंधक रितिक सक्सेना ने उद्योगों में ऋण की आवश्यकता की पूर्ति के लिए बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। संगठन के जिलाध्यक्ष नवनीत प्रकाश गुप्ता ने कहा कि होली का संदेश आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने का है। सभी उद्यमियों को आपसी मनमुटाव भुलाकर मिलकर अपने उद्योगों का विस्तार देना चाहिए।
ब्रज संभाग अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने संगठन की विचारधारा से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि संगठन समस्याओं के तात्कालिक समाधान के बजाय उनकी जड़ तक पहुंचकर समाधान कराने का प्रयास करता है। जिले के नवागत उपायुक्त उद्योग संजय सिंह का स्वागत व अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन

निलय शुक्ला के संचालन में हुए कार्यक्रम में महिला कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। इसमें ज्योति सक्सेना को महिला इकाई का संयोजक मनोनीत किया गया। इस मौके पर उद्योग केंद्र के सहायक विकास प्रबंधक अरुण पांडे, मुकेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, नीरज बाजपेई, पंकज सिंह, विवेक अग्रवाल, किशन गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed