{"_id":"69ac747bea8e93aecf035dc4","slug":"holi-of-flowers-was-played-during-the-falgun-festival-finance-minister-increased-the-enthusiasm-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-167329-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: फाल्गुन महोत्सव में खेली फूलों की होली, वित्तमंत्री ने बढ़ाया उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: फाल्गुन महोत्सव में खेली फूलों की होली, वित्तमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
विज्ञापन
चित्रा टॉकीज परिसर में वीआईपी ग्रुप विद हेल्पिंग हैंड की ओर से आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में म
शाहजहांपुर। वीआईपी ग्रुप विद हेल्पिंग हैंड की ओर से चित्रा टॉकीज परिसर में फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया गया। वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने लोगों के साथ फूलों की होली खेली और सभी को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में श्रीराधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियों के साथ स्कूली बच्चों के नृत्य और फूलों की होली ने समा बांध दिया। सुप्रीत मौर्य और सोनम मिश्रा सहित कलाकारों ने भजन व होली गीत प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना दिया। हास्य कवि अजीत शुक्ला और दिनेश रस्तोगी ने अपने काव्य पाठ से लोगों को खूब गुदगुदाया।
इस दौरान अध्यक्ष नीतू गुप्ता, डॉ.दीपा दीक्षित, वर्षा गोस्वामी, रिद्धि बहल, रंजना तिवारी व स्वाति सिंह, महासचिव सतीश सक्सेना, भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव, अशोक अग्रवाल, अनुज देव गुप्ता, पार्षद प्रदीप सक्सेना आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ.सुरेश चंद्र मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
--
होली मिलकर एक दूसरे को दी बधाई
शाहजहांपुर। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान के तत्वावधान में कलक्ट्रेट स्थित कोषागार के पेंशनर्स कक्ष में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें संगठन के सभी सदस्य एवं पदाधिकारीगण ने एक दूसरे से गले मिलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली की शुभकामनाएं एवं बधाई दीं। ऋषिकांत त्रिपाठी द्वारा रचित गोविंद दर्शन पुस्तक का जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह ने विमोचन किया। इस दौरान जिला महामंत्री सत्य प्रकाश तिवारी, रवि शर्मा, ज्ञानेश तिवारी शुक्ला, चंद्रप्रकाश मिश्रा, राजेश चंद्र शुक्ला उमेश चंद्र पाठक आदि मौजूद रहे। संवाद
--
बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
शाहजहांपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन की ओर से लोधीपुर स्थित एक मैरिज लॉन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे से गले मिलकर बधाई दी। कार्यक्रम में बीएसए दिव्या गुप्ता, वरिष्ठ कोषाधिकारी अमरेश बहादुर पाल शामिल हुए। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजय सिंह वर्मा, उमेश चंद्र पाठक, सत्यप्रकाश तिवारी, वीके द्विवेदी, प्यारे मोहन सक्सेना, भगवती शरण गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद