फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Holi Milan Program is held outside the mosque in Shahjahanpur

Holi 2023: यहां मस्जिद के बाहर शेखों की चौपाल पर होता है होली मिलन, मुस्लिम वर्ग करता है सारे इंतजाम

Tue, 07 Mar 2023 12:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 07 Mar 2023 12:58 PM IST
सार

शाहजहांपुर के गांव भटपुरा रसूलपुर में हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग मिलजुल कर एक दूसरे के त्योहारों में शरीक होते हें। गांव में होली मिलन कार्यक्रम बिल्कुल अलग अंदाज में होता है। 

विज्ञापन
Holi Milan Program is held outside the mosque in Shahjahanpur
मुस्लिमों से होली मिलते ग्राम प्रधान अनिल गुप्ता (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के सिंधौली क्षेत्र का भटपुरा रसूलपुर ऐसा गांव है, जहां होली खत्म होने के बाद पहला होली मिलन समारोह मस्जिद के बाहर शेखों की चौपाल पर होता है। वर्षों से इसकी व्यवस्था मुस्लिम समुदाय के लोग ही करते आ रहे हैं। इसमें शिरकत करने के बाद ही लोग एक-दूसरे के घर होली मिलने जाते हैं।

विज्ञापन


भटपुरा रसूलपुर मिश्रित आबादी वाला गांव है। यहां 60 प्रतिशत मुस्लिम और 40 प्रतिशत हिंदू आबादी है। दोनों समुदाय के लोग मिलजुल कर एक दूसरे के त्योहारों में शरीक होते हें। गांव में होली मिलन कार्यक्रम बिल्कुल अलग अंदाज में होता है। 

विज्ञापन

मुस्लिम समाज के लोग करते हैं सारे इंतजाम 

आखत डालने के बाद दोपहर करीब चार बजे मस्जिद के बाहर शेखों की चौपाल पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाता है। सारी व्यवस्था मुस्लिम वर्ग के लोग करते हैं। टेंट लगाकर नाश्ते और फूलों से स्वागत करने तक का इंतजाम होता है। रंग खेलने के बाद गांव के सभी लोग मुस्लिम समाज के लोगों से होली मिलते हैं। इसके बाद एक-दूसरे के घर होली मिलने जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्षों से चली आ रही है परंपरा

ग्राम प्रधान अनिल गुप्ता के अनुसार, यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। रंग खत्म होने के बाद सबसे पहले मुस्लिम समाज से होली मिलते हैं। बुजुर्ग बताते हैं कि वर्तमान के दूषित होते माहौल में उनका गांव एकजुटता का संदेश देता है।

शांति से रहते हैं दोनों वर्ग के लोग

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता भी भटपुरा रसूलपुर के रहने वाले हैं। रजनीश बताते हैं कि उनके गांव में हमेशा ही शांति के साथ दोनों वर्गों के लोग रहते हैं। वह खुद त्योहार पर होली मिलन में शामिल होने अवश्य जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed