{"_id":"65ecd229da2aac2f600bb4a7","slug":"holi-lat-saheb-please-improve-the-routes-of-the-procession-soon-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-114732-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली : लाट साहब जुलूस के मार्गों को जल्द सुधार लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली : लाट साहब जुलूस के मार्गों को जल्द सुधार लें
Sun, 10 Mar 2024 02:48 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 10 Mar 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक और सराय काइयां समेत तमाम क्षेत्रों में होली पर लाट साहब का जुलूस निकाला जाता है। इसके साथ ही रमजान माह भी करीब है। इसको ध्यान में रखकर शनिवार को नगर आयुक्त केपी सिंह ने पैदल ही शहर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के साथ ही ईंट, पत्थर, रोड़ा आदि को तत्काल उठवाने के निर्देश संबंधित को दिए।
नगर आयुक्त ने बड़े लाट साहब के जुलूस मार्ग छोटा चौक, चारखंभा, केरुगंज, छाया कुआं, मिशन स्कूल, अंटा चौराहा, खिरनीबाग चौराहा, बिस्मिल पार्क, सदर थाना, बाबा विश्वनाथ मंदिर होते हुए निशात रोड, बहादुरगंज, घंटाघर, मालखाना मोड़, कच्चा कटरा मोड़ का जायजा लिया। छोटे लाट साहब के जुलूस मार्ग मंडी मोड़, सराय काइयां पुलिस चौकी, पक्का पुल, पुत्तूलाल चौराहा को भी देखा। सफाई व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया। जल निगम के अधिकारियों को सड़कों के गड्ढे तत्काल ठीक कराने, खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलवाने या सही करने के लिए सहायक अभियंता पथ प्रकाश व शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए महाप्रबंधक जल को निर्देश दिए। इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद दिवाकर मिश्रा, अनूप गुप्ता, संजय कनौजिया, लाट साहब के जुलूस के सहयोगी सुरेंद्र सेठ, हरनाम कटियार, नगर निगम की उप नगर आयुक्त संगीता कुमारी, महाप्रबंधक जल सौरभ श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता सिविल आशीष त्रिवेदी, अधिशासी अभियंता जल निगम, सहायक अभियंता (पथ प्रकाश) मुख्य सफाई व खाद्य निरीक्षक हरवंश दीक्षित आदि मौजूद रहे।