फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   holi festival

होली पर सड़कों पर नहीं दिखें रोड़ा, पत्थर-सिल्ट

Tue, 03 Mar 2015 11:26 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 03 Mar 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
holi festival
नगर पालिका परिषद में होली की तैयारियों से संबंधित बैठक हुई, जिसमें चेयरमैन तनवीर खां ने होली से पहले शहर की सभी सड़कों और गलियों से ईंट, पत्थर आदि को उठवाने के निर्देश दे दिए हैं। चेयरमैन ने सड़कों पर पड़ी नाले की सिल्ट को फौरन हटवाने के लिए भी निर्देशित किया। खासतौर पर एसपी कॉलेज रोड की सिल्ट तो तत्काल भरवाने के लिए कहा गया। इसके साथ ही छोटे-नाले और नालियों को भी साफ कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

चेयरमैन ने कहा कि जिन मार्गों से छोटे और बड़े लॉट साहब का जुलूस निकलता है। उन मार्गों के रास्ते बिल्कुल साफ सुथरे रहें। साथ ही टूटी पुलिया और गड्ढों को भी तत्काल भरवा दिया जाए। सफाई निरीक्षकों और सफाई नायकों को निर्देशित किया कि वह होलिका दहन वाले स्थलों को चिन्हित करके वहां पर सफाई करने के साथ ही चूने का छिड़काव भी करवाएं।
विज्ञापन

खां ने प्रकाश अधीक्षक को होली से पहले स्ट्रीट लाइट्स चौकस करने के निर्देश दिए। बैठक में सहायक अभियंता राजेंद्र श्रीवास्तव, मुख्य सफाई निरीक्षक ओमप्रकाश शर्मा, सफाई निरीक्षक केशव गंगवार, पवन कुमार, मुशाहिद हुसैन, राजमंगल गंगवार, जलकल प्रभारी राजेश अस्थाना, नईम खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



टेंशन न लें, भरपूर मिलेगा पानी
होली पर पानी की कमी न रहे इसके लिए पालिका परिषद ने पूरे इंतजाम कर रखे हैं। जलापूर्ति के लिए लगे सभी ट्यूबवेलों पर जेनरेटर रखने की व्यवस्था कर दी गई है। इससे होली पर सुबह छह बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक लगातार वाटर सप्लाई की जाएगी। इसके साथ ही बाद में भी जलापूर्ति की व्यवस्था सुचारू रहेगी। बैठक में चेयरमैन ने खराब मिलने वाले हैंडपंपों को तुरंत सही कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed