फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hoardings and banners should be removed as soon as the code of conduct comes into effect.

Shahjahanpur News: आचार संहिता लागू होते ही हटाए होर्डिंग और बैनर

Sun, 17 Mar 2024 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 17 Mar 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Hoardings and banners should be removed as soon as the code of conduct comes into effect.
शाहजहांपुर। आचार संहिता लागू होते ही नगर निगम प्रवर्तन दल ने कलक्ट्रेट और एसपी कार्यालय के सामने समेत शहर के विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग और बैनर हटाए। चुनाव आयाेग से जारी निर्देश के अनुसार एक भवन पर एक ही झंडा लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय ने बताया कि अगले 24 घंटे के अंदर सभी सरकारी भवनों और परिसर से, 48 घंटे के अंदर सार्वजनिक स्थानों से होर्डिंग और बैनर हटा दिए जाएंगे। अगले 72 घंटे के अंदर दीवारों पर लिखे गए विज्ञापनों पर भी पोताई का काम कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार एक भवन पर एक ही झंडा लगाया जा सकेगा। इसके अलावा अगर कोई प्रत्याशी पोस्टर आदि दीवारों पर चिपकाएगा तो वह संबंधित प्रत्याशी के चुनाव खर्च में जोड़ा जाएगा। प्रत्याशी अपने वाहन पर एक झंडा, एक बैकसाइड शीशे पर बैनर, संबंधित पार्टी की टोपी और बैज लगा सकते हैं।
विज्ञापन

-----------
जनसभा और जुलूस के लिए स्थान किए गए चिह्नित, लेनी होगी अनुमति
प्रशासिनक अधिकारियों के मुताबिक विधानसभावार चुनावी सभा के लिए स्थान चिह्नित किए गए हैं। उन्हीं स्थानों पर चुनावी सभाएं होगी। इसके लिए सुविधा एप शुरू किया गया है। इसमें चिह्नित स्थानों को सुविधा एप में डाउनलोड किया गया है। इसमें जानकारी रहेगी कि कौन-सा चिह्नित स्थान खाली है। कौन से मैदान में किस प्रत्याशी की जनसभा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
कंट्रोल रूम हुआ सक्रिय
प्रशासन ने कलक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल रूम बनाया है। यह 24 घंटे क्रियाशील रहेगा। कंट्रोल रूम के प्रभारी नियुक्त कर दिए गए है। इसमें लोगों की शिकायतों को सुनकर समाधान किया जाएगा। कंट्रोल का प्रभारी एडीएम न्यायिक राशिद अली को बनाया गया है।
--------
20 एफएसटी हुईं सक्रिय
आचार संहिता लागू होते की 20 सचल दल (एफएसटी) सक्रिय हो गए हैं। 50 हजार से अधिक धनराशि अगर कोई व्यक्ति रखता है तो उसे संबंधित रकम के इस्तेमाल करने संबंधी कागजात दिखाने होंगे। अगर किसी के पास 10 लाख से अधिक की धनराशि पकड़ी जाती है तो उससे इनकम टैक्स विभाग संबधित रकम का ब्यौरा लेगा। इसके साथ ही बैंक में 10 लाख से अधिक लेन-देन करने वाले लोगों को चिह्नित किया जाएगा। बैंकों में होने वाले लेन-देन की निगरानी की जाएगी।
---------
एप के माध्यम से मतदाताओं को मिलेगी जानकारी
वीएचए एप के माध्यम से मतदाताओं को वोटर आईडी कोड डालने पर अपने मतदान स्थल और बूथ का पता लग सकेगा। इसके साथ ही केवाईसी एप के माध्यम से किसी भी प्रत्याशी के विषय में पूरी डिटेल मिल जाएगी। उसमें उनके व्यापार से लेकर उनकी संपत्ति आदि सभी प्रकार का ब्यौरा उपलब्ध होगा।
--------
पार्टी रवानगी, ईवीएम स्टोर व मतगणना स्थल तय
प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक ईवीएम को जीएफ कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम में रखा गया है। चुनाव पार्टियों की रवानगी ओसीएफ रामलीला मैदान से होगी। मतदान के बाद रोजा स्थित मंडी परिषद में ईवीएम स्ट्रांग रूम बनाए जाएंगे। यहीं पर मतगणना होगी।


-------
विधानसभावार एआरओ की हुई नियुक्त
कटरा में एसडीएम कलान महेश कैथल मोबाइल नंबर 945415883, जलालाबाद में एसडीएम रविंद्र कुमार मोबाइल नंबर 945415881, तिलहर में एडीएम अंजली गंगवार मोबाइल नंबर 945415879, पुवायां एसडीएम संजय कुमार पांडेय मोबाइल नंबर 9454415880, सदर से सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार मोबाइल नंबर 9454415888, ददरौल विधानसभा एसडीएम सदर ज्ञानेंद्र नाथ 9454415878 को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।
--------
मतदान केंद्र- 1792
मतदेय स्थल- 2481
जोनल मजिस्ट्रेट- 44
सेक्टर मजिस्ट्रेट- 246
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed