फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hindu Yuva Vahini workers staged a sit-in protest at the police office

Shahjahanpur News: हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्यालय में दिया धरना

Sun, 01 Jun 2025 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Hindu Yuva Vahini workers staged a sit-in protest at the police office
शाहजहांपुर में पुलिस कार्यालय  केसामने धरना देते हिंदू युवा वाहिनी के पदा​धिकारी। स्रो​त: जागरु
शाहजहांपुर। जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई नहीं करने के आरोप में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्यालय के सामने धरना देकर नाराजगी जताई। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पुलिस कार्यालय जाकर धरना दिया। उन्होंने तिलहर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सदर पुलिस ने मौके जाकर उनसे बातचीत की और एसपी से मुलाकात करवाई। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन देकर उनको बताया कि कार्यकर्ता रामगोपाल गुर्जर के पिता पर जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। तिलहर इंस्पेक्टर पर अभद्रता करने का भी आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान महानगर अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, महानगर संयोजक दानवीर सिंह, रवि गंगवार, आदित्य कुमार, हिमांशु गुप्ता, कार्तिक कश्यप और राज कमल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed