फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   karni sena and vhp workers protest against selling prasad of muslim people

Shahjahanpur: मंदिर के बाहर गैर समुदाय के लोगों के प्रसाद बेचने पर फिर प्रदर्शन; हिंदू संगठनों ने सौंपा ज्ञापन

Fri, 09 Jun 2023 01:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Updated Fri, 09 Jun 2023 01:51 PM IST
सार

कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर के बाहर दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा प्रसाद की दुकानें लगाने पर विवाद अभी थमा नहीं है। बृहस्पतिवार को हिंदूवादी संगठनों ने फिर विरोध प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
karni sena and vhp workers protest against selling prasad of muslim people
नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते हिंदू संगठन के कार्यकर्ता

विस्तार

शाहजहांपुर के तिलहर में करणी सेना और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर में दूसरे समुदाय के लोगों के प्रसाद बेचने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। बाद में इस बाबत ज्ञापन सौंपा। इस पर उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

विज्ञापन


करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमवीर सिंह और विश्व हिंदू परिषद के जिला सह-मंत्री सुरेश शर्मा पप्पू के नेतृत्व में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर के बाहर गैर समुदाय के लोगों के प्रसाद की दुकानें लगाने के विरोध में प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन

निखत परवीन को सौंपा ज्ञापन 

इस दौरान एसडीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार निखत परवीन को सौंपा। इसमें कहा गया है कि हनुमान मंदिर के बाहर अन्य समुदाय के लोग प्रसाद की दुकानें लगाकर हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं। इन्हें तत्काल रोका जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन में नगर के सरस्वती शिशु मंदिर, विद्या मंदिर और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों के समीप अवैध रूप से चल रहीं मीट की दुकानों को बंद कराने की भी मांग की गई है। नायब तहसीलदार ने मांगों पर विचार कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान करणी सेना के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ठाकुर जगवीर सिंह, राघवेंद्र सिंह चौहान, विपिन शर्मा, पृथ्वीराज सिंह, बलराम सिंह कश्यप, केपी सिंह, सचिन कुमार सिंह, अवधेश कुमार कुशवाहा, दीपक यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed