{"_id":"673f24043eab9944de0c23a1","slug":"hindu-organization-protests-against-no-action-taken-after-meat-was-caught-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: प्रतिबंधित मांस पकड़े जाने पर नहीं हुई कार्रवाई, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: प्रतिबंधित मांस पकड़े जाने पर नहीं हुई कार्रवाई, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
Thu, 21 Nov 2024 05:44 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 21 Nov 2024 05:44 PM IST
सार
शाहजहांपुर के कांट में राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान गोकशी की घटना करने वालों पर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
नारेबाजी करते हिंदू संगठन के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के कांट कस्बा के वार्ड नंबर चार में मीट पकड़े जाने के बाद भी मुकदमा दर्ज ना करने पर राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। जोरदार नारेबाजी करते हुए एसपी को संबोधित ज्ञापन प्रभारी सीओ सदर ज्योति यादव को दिया।
विज्ञापन
18 नवंबर को पुलिस ने एक दुकान से छापा मारकर मीट को बरामद किया था। गोवंशीय पशु का मीट होने की संभावना के चलते जांच के लिए भेजा था। मामले में कार्रवाई नहीं होने पर बृहस्पतिवार को हिंदू शेर सेना ने रोडवेज बस अड्डे के सामने प्रदर्शन किया। सूचना पर सीओ सदर ज्योति यादव थाना प्रभारी अश्वनी सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। संगठन ने उन्हें मांग पत्र दिया। इसमें बताया कि कांट में गोकशी की घटना के बाद भी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।
विज्ञापन
Bareilly Accident: नैनीताल हाईवे पर कोहरे में मचा कोहराम, सात वाहन टकराए, हादसा देख कांप गए लोग
विज्ञापन
आरोप है कि गोमांस के नमूने को बदलने का प्रयास किया। घटना की जांच कराई जाए। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में गोकशी की घटनाओं पर रोक लगाने, गोशाला खुलवाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में राजेश अवस्थी, हिमांशु अग्निहोत्री, विवेक सिंह, आदेश, सचिन शर्मा, सत्यम दीक्षित, राहुल शुक्ला, आकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन