कुर्रियाकलां। चौहनापुर गांव में शुक्रवार को शिवम अवस्थी ने क्षेत्र के कई गांवों के युवाओं की 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता कराई। प्रतियोगिता में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने उत्साह से भाग लिया। इस दौरान युवाओं ने परसिनिया गांव के चौराहे से चौहनापुर गांव के राजकीय विद्यालय तक दौड़ लगाई। इसमें सिकरहन गांव के हिमांशु चौहान प्रथम रहे।
प्रतियाेगिता में ताहरपुर गांव के दुर्वेश सिंह ने द्वितीय, गुर्रा भमौली गांव के अनुराग ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाजपा नेता रजनीश त्रिपाठी ने विजेताओं को पुरस्कृत कर उनकी हौसला अफजाई की। इस मौके पर रवि त्रिपाठी, योगेश अवस्थी, अनमोल अग्निहोत्री, देवेश त्रिपाठी, उमेश चंद्र अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे। संवाद