फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Himachal of Khutar's youthDeath in suspicious circumstances in the state

खुटार के युवक की हिमाचल में संदिग्ध हालत में मौत

Wed, 22 Dec 2021 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Himachal of Khutar's youthDeath in suspicious circumstances in the state
गांव खमरिया गदियाना निवासी संतोष कुमार का फाइल फोटो - फोटो : POWAYAN
खुटार (शाहजहांपुर)। खुटार के गांव खमरिया गदियाना निवासी 28 वर्षीय संतोष कुमार की हिमाचल प्रदेश के जनपद सोलन में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

संतोष कुमार 21 अक्तूबर को हिमाचल प्रदेश के जनपद सोलन के कस्बा नालागढ़ में साबुन बनाने वाली फैक्टरी में काम करने गया था। 15 दिन पूर्व उसने अपने छोटे भाई अवनीश को भी काम पर बुला लिया था। संतोष के साथ उसकी पत्नी पुष्पा देवी भी रहती थी। मंगलवार सुबह संतोष का शव किराए के घर में बाथरूम में पड़ा मिला। अवनीश की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

संतोष के पिता ने बंडा थाना क्षेत्र के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई है। बंडा का युवक संतोष के पड़ोस में ही किराए के कमरे में रहकर नालागढ़ में काम करता है। संतोष की मौत की जानकारी पाकर परिवार के लोग नालागढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed