फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Highway

मरम्मत के नाम पर 4.13 करोड़ खर्च, फिर भी शाहजहांपुर-पलिया हाईवे का बुरा हाल

Wed, 16 Jun 2021 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Highway
पुवायां (शाहजहांपुर)। शाहजहांपुर से पलिया तक हाईवे की हालत काफी खराब है। यहां सड़क पर गड्ढे हैं या फिर गड्ढों में सड़क, अंदाजा लगाना मुश्किल है। मरम्मत के लिए एनएचएआई ने 4.13 करोड़ का ठेका दिया था, लेकिन कई स्थानों पर मरम्मत कराई ही नहीं गई। स्थिति यह है कि पुवायां से खुटार के बीच गांव करनापुर में पुलिया तक धंस गई हैं, यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन किसी को इसकी चिंता नहीं है, उधर अफसर इस स्थिति को नजरंदाज किए हुए हैं।
विज्ञापन

शाहजहांपुर से सिंधौली तक हाईवे का हाल इस कदर खराब है कि इससे जुड़ने वाले गांवों में रहने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। काफी चौड़े और गहरे गड्ढों के कारण आए दिन हादसे होते हैं, लेकिन जिम्मेदारों पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ता।
विज्ञापन

यहां बता दें कि हाईवे की मरम्मत का ठेका देने के बाद एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर ने मीडिया को बताया कि अनुबंध की शर्तों के अनुसार दो वर्ष तक हाईवे की मरम्मत का काम ठेकेदार के जिम्मे रहेगा। दो वर्ष की बात तो दूर ठेका होने के बाद कई स्थानों पर हाईवे की आज तक मरम्मत ही नहीं कराई गई है उधर ठेके को अभी दो वर्ष भी पूरे नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
टेढ़ा पुल के पास धंस गई पुलिया
पुवायां-खुटार मार्ग पर गांव करनापुर से आगे निकलते ही टेढ़ा पुल के पास पुलिया धंस गई है। इस कारण यहां पर वाहन आने पर तेजी से उछल जाता है। ऐसे में वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है। पुलिया के एक साइड में एक गहरा गड्ढा भी हो गया है, जिसमें लोगों ने ईंट आदि डाल दी हैं, लेकिन अधिकारी मौन बैठे हैं।
-
करनापुर में भी हाईवे पर गहरे गड्ढे
गांव करनापुर में हाईवे में गहरे गड्ढे हो गए हैं। करनापुर गांव में घुसते ही दोनों ओर रोड का नामोनिशान तक नहीं रह गया है। यहां पानी भर जाने से लोगों को गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाता और लोग गिरकर चोटिल हो जाते हैं। एक दो बार यहां मिट्टी आदि डाली गई, लेकिन वाहनों के निकलने से मिट्टी गायब हो जाती है और फिर से गहरे गड्ढे हो जाते हैं।
-
खुटार मैलानी मार्ग भी जर्जर
खुटार। शाहजहांपुर पलिया हाईवे पर खुटार और मैलानी के बीच भी मार्ग बेहद जर्जर हो गया है। यहां मरम्मत कराने की जरूरत ही नहीं समझी गई है। खुटार से मैलानी के बीच 15 किमी का सफर तय करने में 40 से 45 मिनट लग जाते हैं। बाइक सवार तो रोजाना ही किसी न किसी गड्ढे में गिरकर चोटिल होते रहते हैं। इसी मार्ग पर गांव सरेली के पास एक पुलिया धंस गई हैं, यहां निजी बस सहित कई वाहन पुलिया धंसी होने के कारण पलट चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
-
शाहजहांपुर पलिया हाईवे का हाल बेहद खराब है। शिकायत के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं। हाईवे की तत्काल मरम्मत कराई जानी चाहिए।
- नासिर बेग, गांव करनापुर पुवायां
-
हाईवे की हालत बेहद खराब है। अधिकारियों और नेताओं को तत्काल इसका संज्ञान लेकर मरम्मत करानी चाहिए। रोजाना हादसे हो रहे हैं, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है।
- मोहम्मद हनीफ, गांव कोरोकुइयां
-
मुख्यमंत्री और केंद्रीय सड़क मंत्री से करेंगे शिकायत : विधायक
पुवायां। विधायक चेतराम एनएचएआई के रवैए से बेहद खफा हैं। उन्होंने बताया कि शाहजहांपुर पलिया हाईवे की हालत बेहद खराब है। वह मुख्यमंत्री और केंद्रीय सड़क मंत्री से इस बात की शिकायत करेंगे कि करोड़ों का मरम्मत का ठेका होने के बाद भी हाईवे की तमाम जगहों पर मरम्मत क्यों नहीं कराई गई। विधायक ने कहा कि शाहजहांपुर से सिंधौली, गांव कोरोकुइयां के पास, करनापुर में और खुटार से आगे हाईवे की मरम्मत क्यों नहीं कराई गई। डेढ़ वर्ष तक मरम्मत का जिम्मा दिए जाने के बाद भी मरम्मत नहीं कराने पर ठेकेदार पर क्या कार्रवाई की गई, इसका जवाब एएचएआई के अधिकारियों से लिया जाएगा। वह मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाकर केंद्र तक शिकायत पहुंचाएंगे और जरूरत पड़ी तो रिपोर्ट भी दर्ज कराएंगे।

-
हाईवे की मरम्मत के संबंध में एनएचएआई के अधिकारियों से वार्ता की जाएगी और कार्य कराया जाएगा। कई स्थानों पर मरम्मत नहीं किए जाने की जानकारी भी कराई जाएगी।
-सतीश चंद्रा, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed