फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Highway,rout diaversion

आज नेशनल हाईवे पर निकलने से करें परहेज, चक्कर काटकर जाना होगा बरेली-सीतापुर की ओर

Sat, 18 Dec 2021 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Highway,rout diaversion
शाहजहांपुर। शनिवार को सुबह से शाम तक लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात परिवर्तित रहेगा। बरेली से शाहजहांपुर और मैगलगंज व शाहजहांपुर के बीच केवल प्रधानमंत्री की रैली में जाने वाले वाहन ही दौड़ेंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की जनसभा राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे रोजा के रेलवे ग्राउंड पर होगी। प्रधानमंत्री की सुरक्षा और रैली में एक लाख लोगों से ज्यादा पहुंचने के मद्देनजर राष्ट्रीय राजमार्ग का यातायात शनिवार को परिवर्तित किया जाएगा। अनुमान है कि रूट डायवर्जन सुबह पांच से शाम छह बजे तक लागू रहेगा। इसके बाद यातायात सामान्य हो जाएगा। एसपी एस. आनंद के मुताबिक लखनऊ से सीतापुर होकर आने वाले वाहनों को लखीमपुर में थाना मैगलगंज के औरंगाबाद तिराहा से औरंगाबाद, बर्वर, मोहम्मदी होते हुए बरेली, पीलीभीत की ओर निकाला जाएगा।
विज्ञापन

वहीं बरेली से लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहनों को बरेली के पीलीभीत बाइपास से होते हुए पीलीभीत, पूरनपुर, खुटार से लखीमपुर खीरी होते हुए निकाला जाएगा। इस दौरान रैली में शामिल होने वाले वाहनों को ही अंदर आने दिया जाएगा। वहीं अन्य वाहन कटरा चौराहे से जलालाबाद के याकूबपुर तिराहे होते हुए अल्हागंज के हुल्लापुर चौराहा से अपने गन्तव्य को जाएंगे। फर्रुखाबाद की तरफ से आने वाले वाहनों को जलालाबाद तिराहा से थाना कटरा होते हुए निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीतापुर से शाहजहांपुर की तरफ आने वाले वाहनों को जमुका तिराहे से अटसलिया, दियूरिया मोड़ होते हुए निकाला जाएगा। खीरी या मोहम्मदी की तरफ से आने वाले वाहनों को दियूरिया मोड़ से डायवर्ट कर अटसलिया, जमुका होते हुए सीतापुर की तरफ भेजा जाएगा। जहां-जहां से यातायात परिवर्तित किया जाएगा, वहां पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी ताकि वाहन चालकों को दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed