{"_id":"5f42b5c98ebc3eabe945ff04","slug":"highway-dug-for-widening-pond-filled-with-water-to-fill-pavement-shahjahanpur-news-bly4172466124","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौड़ीकरण के लिए खोदकर डाल दिया हाईवे, पानी भरने से फुटपाथ बना तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौड़ीकरण के लिए खोदकर डाल दिया हाईवे, पानी भरने से फुटपाथ बना तालाब
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर से रोजा के अटसलिया रेलवे क्रॉसिंग तक नेशनल हाईवे का चौड़ीकरण किया जाना है। इसके लिए कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के प्रयास से राज्य योजना से 21.95 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। जनवरी में इस रोड के चौड़ीकरण का भूमि पूजन होने के बाद लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार ने हाईवे के फुटपाथ की जेसीबी से खुदाई करा दी थी। मगर फुटपाथ खोदने के बाद चौड़ीकरण का कार्य नहीं किया गया। इसके चलते 30 जून तक काम पूरा होने के बजाय फुटपाथ खुदा पड़ा है। बरसात में यहां पानी भर जाता है और वाहन फंसने से आए दिन जाम लग जाता है।
हाईवे पर जानलेवा गड्ढे, वाहन पलटने का खतरा
जीआईसी तिराहा से खन्नौत पुल की ओर बढ़ते ही रोड पर जगह-जगह जानलेवा गड्ढे बन गए हैं। पुल के दोनों सिरे जहां रोड से मिलते हैं, वहीं पर नालियों की तरह गहरी दरारें बन गई हैं। इस वजह से पुल पर चढ़ने और उतरने वाले वाहनों को हिचकोले खाते हुए आगे बढ़ना पड़ता है। लोधीपुर में एनटीआई से लेकर गन्ना किसान संस्थान प्रशिक्षण केंद्र पर सड़क की हालत इतनी खराब है कि वाहन 15-20 किमी प्रति घंटा से ज्यादा की रफ्तार पकड़ें तो उनका पलटना तय है। बता दें कि हथौड़ा चौराहा तक रोड का यह हिस्सा लखनऊ-पलिया नेशनल हाईवे में शामिल है। हथौड़ा चौराहा से अटसलिया रेलवे क्रॉसिंग तक रोड की दोनों पटरियों की मिट्टी हटा दिए जाने से राहगीरों और दुपहिया वाहनों का चलना बेहद कठिन और खतरे से खाली नहीं है। सामने से कोई वाहन आने पर रोड से अचानक नीचे उतरने की मजबूरी में कई लोग घायल हो चुके हैं।
हथौड़ा से अटसलिया तक फुटपाथ बने तालाब
हथौड़ा से अटसलिया की ओर चलने पर हर दस कदम पर फुटपाथों पर तालाब बने नजर आते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा की हथौड़ा बुजुर्ग शाखा के ठीक सामने फुटपाथ पर भरे बरसाती पानी से वहां तालाब बना नजर आया। बारिश का ठहरा हुआ पानी सड़ांध पैदा करने के साथ आसपास मच्छरों की भरमार कर रहा है। शिव एंक्लेव के नाम से निर्माणाधीन कालोनी के पास फुटपाथ पर पत्थर डालकर उसकी कुटाई की जा चुकी है लेकिन श्यामा गौशाला के पास रोड की दोनों साइडों में गड्ढे बन गए हैं। इसी तरह मॉडल टाउन कालोनी गेट से अटसलिया क्रॉसिंग तक रोड़ी डाली जा चुकी है लेकिन बाकी हिस्से के फुटपाथ गड्ढों में बदल चुके हैं। हथौड़ा में एक पेड़ की छाया में सुस्ता रहे बुजुर्गों ने बताया कि चौड़ीकरण के लिए फुटपाथों की हटाई गई मिट्टी रात में कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से उठा ले गए।
विज्ञापन
भुगतान नहीं मिलने पर ठेकेदार ने रोका काम
3.95 किमी लंबे इस मार्ग के लिए 2195.16 लाख रुपये स्वीकृत हो चुके हैं, लेकिन गाजियाबाद की कार्यदायी संस्था मेसर्स मायाशील कंस्ट्रक्शंस ने अभी काम शुरू नहीं किया है। जिस दिन मंत्री सुरेश खन्ना ने नारियल फोड़कर मार्ग निर्माण कार्य का शुभारंभ किया, उसी दिन दिखावे के लिए ठेकेदार के कर्मचारियों ने हथौड़ा चौराहा से अटसलिया की ओर करीब 100 मीटर लंबाई में जेसीबी चलाकर फुटपाथ उखाड़े। बाद मेें कर्मचारियों ने अपने घर की राह पकड़ ली। क्षेत्रवासियों ने मार्ग के चौड़ीकरण में रुकावट के खिलाफ आवाज उठाई तो पिछले साल जून में फुटपाथों पर पत्थर बिछाकर समतलीकरण कराया लेकिन बाद में काम फिर रोक दिया गया।
फोर लेन की राह में आड़े आ रहे पेड़
हथौड़ा अटसलिया मार्ग फोर लेन बनाने में सड़क के दोनों ओर खड़े तमाम पुराने पेड़ भी आड़े आ रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के सूत्रों की तो इसके लिए कई बार वन विभाग के अधिकारियों से पत्राचार किया जा चुका है लेकिन पेड़ नहीं हट सके। उनका कहना है कि वन विभाग स्वयं पेड़ हटवाए या फिर उन्हें काटने की अनुमति मिले तो जेसीबी से खोदी जा चुकी पटरियों पर पत्थर की रोड़ी डालकर उन्हें हॉटमिक्स से समतल करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।
लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे के लिंक रोड को फोरलेन बनाने के लिए भारत सरकार से रास्ते में आ रहे पेड़ हटाने की अनुमति मिल चुकी है। अभी निर्माण कार्य को स्वीकृत बजट के अनुरूप धनराशि अवमुक्त नहीं हो सकी है। अनुपूरक बजट की जो धनराशि मिली, वह अब तक के निर्माण कार्य पर व्यय हो चुकी है। बजट की अवशेष धनराशि मिलते ही रोड का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
-ओपी वर्मा, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग