फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Highest challan in traffic awareness month for not wearing helmet

Shahjahanpur News: हेलमेट न लगाने पर यातायात जागरूकता माह में सबसे ज्यादा चालान

Mon, 02 Dec 2024 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 02 Dec 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Highest challan in traffic awareness month for not wearing helmet
शाहजहांपुर। यातायात माह में सबसे ज्यादा हेलमेट नहीं लगाने पर चालान करने के बावजूद बाइक सवार नियम तोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्हें अभियान या यातायात पुलिस का जरा भी डर नहीं है। जुर्माना चुका देंगे, पर यातायात नियमों का पालन नहीं करेंगे। रविवार को प्रत्येक मार्ग पर लोग बिना हेलमेट और सीट बेल्ट लगाए वाहनों को दौड़ाते हुए नजर आए।
विज्ञापन

नवंबर महीने में जागरुकता अभियान को शुरू किया गया। यातायात पुलिस ने स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं को जागरुक किया। इसके साथ ही आमजनाें से नियमों का पालन करने पर जोर दिया। लेकिन, यातायात महीना मात्र औपचारिकता बनकर रह गया। अभियान चलने का वाहन सवारों पर असर नहीं दिख रहा। वह बेधड़क वाहन लेकर दौड़ रहे हैं। एक से 30 नवंबर तक चले अभियान में 20336 वाहनों पर कार्रवाई की गई। इसमें 7060 बाइक सवारों का बिना हेलमेट के चालान किए गए हैं। आईटीएमएस पर लाल सिग्नल पार करने पर 4096 लोगों के चालान काटे गए हैं। अवैध रूप से वाहन खड़ा करने पर 3902 वाहनों के चालान काटे गए। टीएसआई बाल किशन यादव ने बताया कि नियम तोड़ने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। यातायात महीने में चालान करने में जिला मंडल में दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन

------------
पिछले वर्ष 839 दुर्घटनाओं में 430 लोगों की हुई थी मौत
-जागरुकता अभियान चलने के बावजूद हादसों में मौतों का सिलसिला नहीं रुक रहा है। इस वर्ष अक्तूबर तक 627 दुर्घटना में 350 लोगों की मौत हुई और 408 लोग घायल हुए। वर्ष 2023 में 839 दुर्घटना में 430 लोगों की मौत व 559 लोग घायल हुए थे। इससे पहले वर्ष 2022 में 727 दुर्घटना में 332 लोगाें की मौत व 467 लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
इतने हुए चालान
1609 लोगों का बिना लाइसेंस होने पर कार्रवाई हुई।
744 वाहनों के तीन सवारी पर चालान किए।
80 वाहनों पर नंबर प्लेट पर छेड़छाड़ पर कार्रवाई की
481 वाहनों के गलत दिशा पर चालान किए।
140 वाहनों पर बिना सीट बेल्ट पर कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed