फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   high tension line removed from behind kachiyani kheda hanuman temple in shahjahanpur

Shahjahanpur: हाईवे से 39 फुट पीछे खिसकाया जा चुका प्राचीन हनुमान मंदिर, चार माह से चल रहा शिफ्टिंग का कार्य

Tue, 07 Feb 2023 02:03 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 07 Feb 2023 02:03 PM IST
सार

तिलहर के कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर की शिफ्टिंग में बाधक बन रही 33 केवीए विद्युत लाइन सोमवार को हटा दी गई। इसके बाद मंदिर को पीछे खिसकाने का काम दोबारा शुरू हो गया है।

विज्ञापन
high tension line removed from behind kachiyani kheda hanuman temple in shahjahanpur
प्राचीन हनुमान मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के तिलहर में हाईवे पर प्राचीन कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर की शिफ्टिंग में बाधक बन रही 33 केवीए विद्युत लाइन सोमवार को हटा दी गई। इसके बाद मंदिर को पीछे खिसकाने का काम दोबारा शुरू हो गया। प्राचीन हनुमान मंदिर को जैकों की मदद से हाईवे से दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है। 

विज्ञापन


लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण में बाधक बन रहे कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर को पीछे ले जाए जाने के लिए हरियाणा की जय दुर्गा हाउस लिफ्टिंग एंड शिफ्टिंग कंपनी के कर्मचारी पिछले चार महीने से जैक के जरिये खिसकाने का काम कर रहे हैं। सोमवार को लिफ्टिंग एंड शिफ्टिंग कंपनी के कर्मचारियों ने मंदिर को नौ फुट और पीछे हटा दिया। अब तक मंदिर 39 फुट पीछे ले जाया जा चुका है।

विज्ञापन

पीपल का पेड़ का भी किया जाएगा शिफ्ट 

मंदिर परिसर में स्थित पीपल के विशाल वृक्ष को भी दूसरी जगह रोपा जाएगा। इसके लिए पेड़ को चारों ओर से छांट दिया गया है। इसके बाद जमीन की खुदाई शुरू कर दी गई है। कंपनी के कर्मचारी गौतम ने बताया कि पहले मंदिर को 22 मीटर पीछे ले जाने का ठेका हुआ था लेकिन अब दोबारा हुए एग्रीमेंट के तहत मंदिर को 45 मीटर पीछे ले जाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को फर्श की खुदाई कर रहे कर्मचारी अनिल और बुधई ने बताया कि पेड़ के नीचे चार और पांच फुट का गोलाकार गड्ढा खोद कर उसकी जड़ों को काटा जाएगा। इसके बाद उसमें केमिकल डालकर नए अंकुरण होने के बाद वृक्ष को नीचे से हाइड्रोलिक मशीनों के सहारे पीछे ले जाया जाएगा। इस काम में लगभग चार महीने लग सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed