{"_id":"699b581d332c11bc4305f05b","slug":"high-speed-bolero-collides-with-two-bikes-three-injured-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-166338-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तेज रफ्तार बोलेरो दो बाइकों से टकराई, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तेज रफ्तार बोलेरो दो बाइकों से टकराई, तीन घायल
विज्ञापन
जैतीपुर (शाहजहांपुर)। दातागंज-फतेहगंज पूर्वी स्टेट हाईवे पर महमूदापुर गांव के पास बुधवार की रात एक तेज रफ्तार बोलेरो दो अलग-अलग बाइकों से टकरा गई। हादसों में एक लेखपाल समेत तीन लोग घायल हो गए।
बदायूं के दातागंज क्षेत्र के गांव खलीलपुर निवासी मुकेश बाइक से बहनोई गुरुदेव के भाई कालीचरन के साथ फतेहगंज पूर्वी जा रहे थे। फतेहगंज पूर्वी की ओर से आ रही बोलेरो उनकी बाइक से टकरा जाने से दोनों घायल हो गए। इसी स्थान से करीब 100 मीटर आगे दातागंज की ओर से आ रहे राजस्व लेखपाल सौरभ सिंह की बाइक से वही बोलेरो टकरा गई।
हादसे में लेखपाल को गंभीर चोटें आई देख बोलेरो लेकर उसका चालक भाग गया। मामले में मुकेश के बहनोई गुरुदेव की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा ने बताया कि वाहन ओर उसके चालक की तलाश कराई जा रही है। संवाद