फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   helth

कमलापुर में मरे मिले कौए, पुलिस ने कराए दफन

Sun, 31 Jan 2021 11:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
helth
पुवायां। बर्ड फ्लू की आशंका के चलते विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश हैं। गांव कमलापुर में शनिवार को दो कौए मृत पड़े मिले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने पशुपालन विभाग को सूचना दिए बगैर कौओं को दफन करा दिया।
विज्ञापन

पुवायां, खुटार, बंडा में कई पक्षियों की मौत हो चुकी है। पशुपालन विभाग की टीमों को पक्षियों को सीलकर जांच के लिए भेजने के निर्देश हैं। अभी तक तमाम पक्षियों को जांच के लिए भेजा जा चुका है। हालांकि किसी भी पक्षी में बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

शनिवार को कमलापुर में दो कौए मृत मिले। लोगों की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। नियमानुसार पुलिस को पशुपालन विभाग की टीम को सूचना देकर दोनों कौओं को सीलकर जांच के लिए भिजवाना चाहिए था लेकिन लापरवाही बरते हुए दोनों कौओं को गांव के पास ही जमीन में दफन करा दिया गया। कौओं को दफन करने वालों ने दस्ताने नहीं पहने हुए थे। इस लापरवाही से बड़ी समस्या हो सकती है। डिप्टी सीवीओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि मामला उनके क्षेत्र का नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed