फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hello Baljeet! After Baba Tarsem Singh, now your family's number is

Shahjahanpur News: हैलो बलजीत! बाबा तरसेम सिंह के बाद अब तुम्हारे परिवार का है नंबर

Tue, 02 Apr 2024 01:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 02 Apr 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Hello Baljeet! After Baba Tarsem Singh, now your family's number is
पुवायां। गांव बिलंदापुर के किसान बलजीत सिंह को प्रतिबंधित संगठन के नाम से व्हाट्सएप पर कॉल कर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी गई। बलजीत ने पुलिस को तहरीर देकर परिवार की सुरक्षा की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बलजीत सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर 3:40 बजे उनके मोबाइल नंबर पर इंग्लैड के नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉलर ने उनके पुत्र अविदीप से बात कराने के लिए कहा। उन्होंने कॉल करने वाले से नाम और पता पूछा तो पुलिस लाइन से कॉल करना बताया गया। बलजीत के शक जताने पर कॉल करने वाले ने कहा कि वह बब्बर खालसा संगठन से बात कर रहा है। 24 घंटे के अंदर बलजीत की परिवार सहित हत्या कर दी जाएगी। यह भी कहा कि बाबा तरसेम सिंह के बाद तुम्हारा ही नंबर है। जितनी पुलिस लगानी हो, लगा सकते हो।
विज्ञापन

बलजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि धमकी से वह और उनका परिवार दहशत में है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा और कॉल करने वाले की जांच कराने की मांग की है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। नंबर ट्रेस किया जाएगा। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
जमीन के विवाद में समाधान दिवस में खा लिया था जहर
बलजीत सिंह ने जमीन विवाद में 21 अक्तूबर 2023 को पुवायां में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जहर खा लिया था। आरोप था कि उनके बाबा हजारा सिंह की जमीन को एक व्यक्ति ने धोखे से अपने नाम करा लिया। आज तक उनको हिस्सा नहीं मिला। चकरोड पर भी कब्जा कर लिया। इसके अलावा उनके मकान की ओर सीसीटीवी कैमरा लगाकर उनकी निजता भंग की जा रही है। पुवायां सीएचसी और राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के बाद उनके जमीन संबंधी विवाद में भी प्रशासन ने पैमाइश आदि कराई थी।
-----
न इंग्लैंड में कोई परिचित और न बाबा तरसेम से संबंध
बलजीत ने बताया कि परिवार में उनकी पत्नी हरपिंदर कौर, पुत्र अविदीप सिंह, सोहलप्रीत सिंह हैं। वह खेती करते हैं। अविदीप बरेली में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। बलजीत सिंह के अनुसार नानकमत्ता के डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह से उनका किसी प्रकार का संबंध तो दूर जान-पहचान तक नहीं है। इंग्लैड में भी उनकी पहचान का कोई भी व्यक्ति नहीं है। उनको परिवार सहित हत्या की धमकी क्यों दी गई है, इसकी उनको कोई जानकारी नहीं है।

-----
खुफिया एजेंसियों को भी दी तहरीर की प्रति
बलजीत सिंह ने थाने में तहरीर देने के साथ ही स्थानीय खुफिया एजेंसी को भी तहरीर की प्रति देकर जांच कर मदद की गुहार की है। उन्होंने कहा कि धमकी से वह बेहद खौफजदा हैं। उन्होंने आसपास के कुछ लोगों को सुरक्षा की दृष्टि से घर बुला लिया है। पुलिस ने भी उनको जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
-----
तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
पंकज पंत, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed