फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   heavy rain in rural areas of shahjahanpur beneficial for paddy crops

Shahjahanpur Weather: शहर में बूंदाबांदी... ग्रामीण क्षेत्र में तेज बारिश, धान की रोपाई के लिए फायदेमंद

Thu, 19 Jun 2025 11:53 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 19 Jun 2025 11:53 AM IST
सार

शाहजहांपुर जिले में मानसून ने दस्तक दे दी है। इसका असर बुधवार को देखने को मिला। ग्रामीण क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई है। वहीं, शहर में बूंदाबांदी हुई है। बृहस्पतिवार को भी बारिश के आसार जताए गए हैं। 

विज्ञापन
heavy rain in rural areas of shahjahanpur beneficial for paddy crops
शहर में हुई बूंदाबांदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर शहर में बुधवार बूंदाबांदी हुई जबकि ग्रामीण क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। निगोही और तिलहर में तेज बारिश हुई है। वहीं, रातभर शहर में बूंदाबांदी होती रही। बृहस्पतिवार को फिर उमस बढ़ने से लोगों को परेशानी हुई। हालांकि बारिश के आसार जताए गए हैं। 

विज्ञापन


गन्ना शोध संस्थान में दो मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। रात से लेकर सुबह तक बादल छाए रहे। धूप निकलने से उमस का असर बढ़ गया है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट हुई है। दिन में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP Weather: बरेली में मानसून की दस्तक... दो दिन तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट, खराब मौसम में बरतें सावधानी
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक वायुदाब गिरा हुआ है। वातावरण में नमी बनी हुई है। बारिश के आसार बन रहे हैं।

धान की रोपाई के लिए फायदेमंद, पालेज होगी प्रभावित
कृषि विज्ञान केंद्र नियामतपुर के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एनसी त्रिपाठी ने बताया कि मानसून दस्तक दे दी है। धान की रोपाई के लिए बारिश काफी फायदेमंद होगी। गन्ना की फसल में उत्पादन की क्षमता बढ़ेगी। आम की फसल के लिए बारिश बहुत अच्छी है। 

पालेज की फसल में लौकी, तोरई, कद्दू और खीरा की फसल बारिश से प्रभावित हो गई। खेत में पानी भरने से फसल को नुकसान पहुंचेगा। मक्का की फसल भी बारिश होने से प्रभावित होगी। मक्का की कटाई में देरी होने की संभावना बनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed