फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Heavy kick and punches between two sides at the Sindhauli police station gate

सिंधौली थाना गेट पर दो पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे और डंडे चले

Sat, 17 Oct 2020 06:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
Heavy kick and punches between two sides at the Sindhauli police station gate
शाहजहांपुर। प्रधान के चुनाव की रंजिश को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों के बीच पहले गांव में मारपीट हुई। दोनों पक्ष रिपोर्ट लिखाने गए तो सिंधौली थाने के सामने जमकर लात घूंसे और लाठी डंडे चले। इसमें दोनों ही पक्ष के कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

बताते हैं कि प्रधान के चुनाव केे लेकर थाना सिधौली क्षेत्र के गांव मूर्छा निवासी अमर सिंह उर्फ कुन्नू और प्रधान अरुण के बीच रंजिश चल रही है। अमर सिंह के मुताबिक, शुक्रवार सुबह लगभग आठ बजे वह अपने खेत पर गए थे। तभी उन्हें विरोधी पक्ष के तीन चार लोगों ने घेर लिया और लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। वह सिंधौली थाने गए तो पुलिस ने इलाज के लिए भेज दिया। इसके बाद अमर सिंह का भतीजा राजवीर उर्फ राजू सुबह लगभग 10 बजे सिंधौली थाने में तहरीर देने गए। उसके साथ गांव के ही अतुल कुमार भी थे।
विज्ञापन

तभी दूसरे पक्ष के लोग भी थाने गए। सिंधौली थाना गेट पर दोनों पक्षों की कहासुनी हो गई। इससे विरोध पक्ष के लोगों ने अतुल कुमार दीक्षित को पीटकर घायल कर दिया। इसमें प्रधान अरुण कुमार दीक्षित के भी चोटें आईं हैं, जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए भेज दिया। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर जग नारायण पांडे ने बताया कि मोबाइल की दुकान पर अतुल कुमार दीक्षित और प्रधान अरुण कुमार दीक्षित से मारपीट हो गई थी। कुछ लोग शराब पीकर बेवजह झगड़ा करने लगे। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed