{"_id":"66eb5b8fe54c180d6001fc24","slug":"heavy-jam-on-ramganga-bridge-ambulances-also-stuck-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-127408-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रामगंगा पुल पर लगा भीषण जाम, एंबुलेंस भी फंसीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रामगंगा पुल पर लगा भीषण जाम, एंबुलेंस भी फंसीं
Thu, 19 Sep 2024 04:30 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 19 Sep 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
अल्हागंज में रामगंगा के पुल पर लगा जाम। संवाद
अल्हागंज। पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर श्रद्धालुओं के आने से बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे के सिंगल लेन वाले रामगंगा पुल पर बुधवार सुबह भीषण जाम लग गया। सुबह छह बजे से दोपहर तीन बजे तक दोनों ओर सैकड़ों वाहनों रेंगते रहे। इस दौरान मरीजों को ले जा रहीं एंबुलेंस भी फंस गईं। पुलिस ने मशक्कत कर जाम खुलवाया। बावजूद, शाम तक यही स्थिति बनी रही।
क्षेत्र के हुल्लापुर मुख्य चौराहे से फर्रुखाबाद की ओर रामगंगा पुल के पास हाईवे पर जाम लगना आए दिन की बात हो गई है। इधर, जब से कोलाघाट पुल बंद हुआ है, तब से कलान, मिर्जापुर और परौर आने-जाने वालों का मार्ग भी इसी हाईवे पर परिवर्तित कर दिए जाने से जाम की समस्या गंभीर हो गई है। हाईवे के डबरी मोड़ के पास लंबे समय से हाईवे के गड्ढे भरने का काम चल रहा है, लेकिन अब तक पूर्ण नहीं हो सका। वहां एक लेन मरम्मत के लिए बंद है। इससे पुल पर सुबह से जाम लगना शुरू हो गया।
दोपहर तक पुल के दोनों ओर कई किमी लंबा जाम लग गया। फर्रुखाबाद की सीमा के पास जिले के डबरी मोड़ से लेकर हुल्लापुर तक जाम लगने से उसमें तमाम छोटे-बड़े वाहनों समेत दर्जनों बसें और सैकड़ों बाइक सवार फंसे नजर आए। पुल पर जाम इतना भीषण हो गया कि पैदल राहगीरों को भी आगे निकलना कठिन हो गया। इस दौरान जाम खुलवाने में राजेपुर पुलिस शिथिल बनी रही। हालात बेकाबू होने पर थाना अध्यक्ष ओम प्रकाश को सूचना मिली तो उन्होंने थाने से कुछ पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजा।
विज्ञापन
पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से काफी मशक्कत कर दिन में तीन बजे जाम खुलवाया। इसके बावजूद दिन ढलने तक यातायात सामान्य नहीं हो सका। पुल के दोनों छोर पर इतने वाहन इकट्ठा हो गए कि वहां से निकलने की होड़ में आमने-सामने आ गए। इस कारण पुल पर से दोनों दिशाओं के वाहन धीमी गति से निकल सके।
000
तीन एंबुलेंस में मरीज हुए बेहाल
जाम में देर शाम तक तीन एंबुलेंस भी फंसी रही। दो एंबुलेंस में मरीज थे। एक प्राइवेट एंबुलेंस में डेंगू का मरीज था। एंबुलेंस में बैठे बुजुर्ग आशाराम ने बताया कि वह डेंगू पीड़ित बेटी रौनक को फर्रुखाबाद ले जा जा रहे थे। हालांकि, बाद में जाम के कारण एंबुलेंस को वहां से निकालकर वापस बरेली भेजा गया।