{"_id":"682638aff678526c960e302d","slug":"heat-wave-is-ruining-health-6391-prescriptions-made-in-four-days-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-143887-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लू बिगाड़ रही सेहत, चार दिन में बने 6391 पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लू बिगाड़ रही सेहत, चार दिन में बने 6391 पर्चे
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में उमड़ी मरीजों की भीड़। संवाद
शाहजहांपुर। तेज धूप और लू लोगों की सेहत बिगाड़ रही हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में पिछले चार दिन में 6391 मरीजों ने दवाई ली है। बुखार और उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। डॉक्टरों की सलाह है कि एक गिलास नींबू-पानी या फिर किसी भी फल का जूस पीकर ही घर से बाहर निकलें।
उल्टी-दस्त, बुखार के साथ खांसी-जुकाम के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सोमवार से बृहस्पतिवार तक यानी चार दिन में 6391 पर्चे बनाए गए हैं। इनमें बृहस्पतिवार को 1542, बुधवार को 1742, मंगलवार को 1753, सोमवार को 1354 पर्चे बनाए गए।
आम दिनों में 800-900 की ओपीडी होती थी, लेकिन अब 1500 से 1600 मरीज आ रहे हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि दो सौ से ढाई सौ मरीज रोजाना केवल बुखार के आ रहे हैं। 50-60 मरीज सांस की समस्या से ग्रस्त आते हैं। 50 से 60 मरीज उल्टी-दस्त के आ रहे हैं। आम दिनों की अपेक्षा इन बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसके अलावा लगभग डेढ़ सौ मरीज हड्डी विभाग में आते हैं।
विज्ञापन
पर्चा बनवाने से लेकर दवा लेने में छूटे पसीने
बृहस्पतिवार को पहले ओपीडी में पर्चा बनवाने के लिए काउंटर पर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। फिर डॉक्टर कक्ष के बाहर और इसके बाद दवा काउंटर पर दवा लेने के लिए मरीजों को परेशान होना पड़ा। मरीजों की संख्या देखकर इमरजेंसी वार्ड में अतिरिक्त बेड भी डलवा दिए गए हैं।
ये बरतें सावधानी
राजकीय मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन डाॅ. एमएल अग्रवाल ने बताया कि गर्मी के मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत है। इन दिनों पेट की समस्या, बुखार और डिहाइड्रेशन की परेशानी सबसे ज्यादा होती है। पसीना ज्यादा आता है इसलिए लोग जरूरत के अनुसार पानी पीयें। प्रयास करें कि तेज धूप के दौरान ज्यादा देर तक बाहर न खड़े रहें। डिहाइड्रेशन से बचे रहना है तो रसदार और पानी से भरपूर फलों को शामिल करें। एक गिलास नींबू-पानी या फिर किसी भी फल का जूस पीकर ही घर से बाहर निकलें।