फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Heat and power crisis cause students to faint in two schools

Shahjahanpur News: गर्मी और बिजली संकट से दो स्कूलों में छात्र-छात्रा बेहोश

Fri, 17 Jul 2026 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Heat and power crisis cause students to faint in two schools
शाहजहांपुर। अत्यधिक गर्मी से जिले के दो सरकारी स्कूलों में छात्र-छात्रा बेहोश हो गए। शिक्षकों ने प्राथमिक उपचार देकर दोनों को संभाला। भीषण गर्मी के कारण लगातार विद्यार्थियाें के बेहोश होने के मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

खुदागंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दीपपुर में कक्षा पांच की छात्रा अलेना बेहोश होकर गिर पड़ी। भावलखेड़ा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय हथौड़ा में कक्षा छह का छात्र नितिन भी गर्मी के कारण अचेत होकर गिर पड़ा। शिक्षकों ने तत्काल उसके चेहरे पर पानी के छींटे मारे, जिसके बाद उसे होश आया। शिक्षकों ने बच्चों को छायादार स्थान पर बैठाकर पानी पिलाया। लगातार पड़ रही उमस भरी गर्मी और बिजली की आवाजाही के कारण विद्यालयों में बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन

--------------
भीषण गर्मी में स्कूलों का समय बदलने की उठाई मांग, ज्ञापन दिया
शाहजहांपुर। उमस भरी भीषण गर्मी के बीच परिषदीय विद्यालयों का समय बदलवाने के लिए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन दिया। पदाधिकारियों के अनुसार, डीएम ने समय बदलने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ऋषिकांत पांडेय के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में भीषण गर्मी के कारण बच्चे बेहोश हो रहे हैं। अधिकांश स्कूलों में बिजली की आपूर्ति बाधित रहती है, जिससे पंखे नहीं चल पाते और दोपहर बाद बच्चों को कक्षाओं में रोकना मुश्किल हो जाता है। प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति, शिक्षा का अधिकार अधिनियम और शासन के प्रावधानों का हवाला भी दिया। संवाद

------------
स्कूलों का समय अभी नहीं बदला गया है। इसे लेकर अभी डीएम की ओर से काेई निर्देश नहीं मिले हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश के अनुसार ही कार्य करेंगे।
जयशंकर श्रीवास्तव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed