{"_id":"69e26cc1c8085478990215c4","slug":"hearings-held-in-35-cases-six-families-saved-from-breaking-apart-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-170900-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 35 मामलों में सुनवाई, छह परिवारों को टूटने से बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 35 मामलों में सुनवाई, छह परिवारों को टूटने से बचाया
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शराब रिश्तों में जहर घोल रही है। पुलिस विभाग की ओर से चलाए जा रहे परिवार परामर्श केंद्र पर शुक्रवार को कई ऐसे मामले आए जहां पति के शराब पीने के कारण उपजी कलह से परिवार टूटने की कगार पर पहुंच गया।
परिवार परामर्श केंद्र पर शुक्रवार को 35 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई। छह परिवारों को टूटने से बचाया गया और सभी को केंद्र से ही विदा किया गया। परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी मधु यादव ने बताया कि काउंसलिंग कर थाना सिंधौली क्षेत्र के तीन दंपतियों के बीच चल रहे मनमुटाव को दूर किया गया। एक दंपती की शादी को दो वर्ष हुए थे।
तीन माह से मायके में रह रही महिला का कहना था कि शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। रोजा की रहने वाली एक महिला ने बताया कि पति शराब पीकर मारपीट करता है। थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के दंपती की शादी को 13 वर्ष हुए थे। तीन माह से मायके में रह रही महिला ने बताया कि पति शराब पीकर मारपीट करता है। कमाया हुआ सारा रुपया भी शराब पर खर्च कर देता है। संवाद