फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Health

डॉ. पीके बने आईएमए के जिलाध्यक्ष और सचिव डॉ. आनंद

Sat, 16 Oct 2021 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Health
आईएमए के नए जिलाध्यक्ष बने डॉ. पीके अग्रवाल। - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। बरेली मोड़ स्थित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) भवन में बैठक हुई। इसमें नई कार्यकारिणी पदाधिकारियों और सदस्यों का चुनाव किया गया। बैठक में मौजूद सभी सदस्यों की सहमति से डॉ. पीके अग्रवाल को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। वहीं डॉ. आनंद अग्रवाल को सचिव नियुक्त किया गया। डॉ. मुनीश चंद्रा को चुनाव अधिकारी बनाया गया। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष डॉ. पीके अग्रवाल इससे पहले आईएमए के जिला उपाध्यक्ष रह चुके हैं। मौजूद समय में वह केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं। डॉ. पीके अग्रवाल ने बताया कि कोरोना काल में डॉक्टरों ने जान की परवाह किए बगैर अपनी जिम्मेदारी को निभाया। सभी को संगठित करने का मतलब ही संगठन होता है। अगर किसी डॉक्टर की कोई समस्या है तो उस समस्या को प्रशासन तक पहुंचाने के लिए संगठन को बनाया जाता है। दो-तीन दिन में कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाएग। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed