फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Health

एएनएम की हड़ताल से तीन घंटे तक ठप रहा टीकाकरण

Fri, 13 Aug 2021 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Health
शाहजहांपुर। मानदेय न मिलने से नाराज एएनएम ने टीकाकरण केंद्रों पर काम बंद कर दिया। करीब तीन घंटे तक केंद्रों पर आने वाले लोगों को टीका लगवाले के लिए इंतजार करना पड़ा। सीएमओ के आश्वासन पर कार्य को शुरू किया गया।
विज्ञापन

जिले के सभी केंद्रों पर बृहस्पतिवार को अचानक एएनएम ने टीकाकरण का कार्य रोक दिया। एएनएम का आरोप है कि उनको कई महीने से मानदेय नहीं मिला है। एएनएम की हड़ताल की सूचना मिलते ही राजकीय मेडिकल कालेज में बने टीकाकरण सेंटर पर भी पूर्वाह्न 11 बजे वैक्सीनेशन कार्य बंद कर दिया गया। केंद्र पर टीका लगवाने आईं महिलाओं को काफी इंतजार करना पड़ा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने एएनएम से संपर्क कर सीएमओ डॉ. एसपी गौतम से मिलने के लिए बुलाया। एएनएम ने सीएमओ कार्यालय पहुंचकर उनको ज्ञापन देकर मानदेय दिलाने की मांग की। सीएमओ के आश्वासन से आश्वासन मिलने पर करीब तीन घंटे बाद एएनएम ने केंद्रों पर टीकाकरण का काम शुरू किया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि मार्च महीने से कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद सभी काम बंद हो गए थे। इस कारण मानदेय नहीं मिल पाया था, अब जैसे-जैसे मानदेय आ रहा है, एएनएम के खातों में भेेजा जा रहा है। कुछ एएनएम गलत सूचनाएं देकर काम बंद करवा देती हैं। ऐसी एएनएम को चिह्नित कर उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed