फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Health

झोलाछाप की लापरवाही से युवक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Sat, 24 Apr 2021 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Health
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली इलाके के गांव नवादा इंदेपुर में झोलाछाप की लापरवाही से एक युवक की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजन ने जमकर हंगामा। भीड़ बढ़ती देख झोलाछाप क्लीनिक बंद करके भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जैसे तैसे मामले को शांत कराया। मृतक के परिजनों की ओर से घटना की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली इलाके के गांव नवादा इंदेपुर निवासी कमलेश कुमार गौतम (42) की करीब एक सप्ताह पूर्व तबीयत खराब हुई थी। परिजन ने उन्हें एक झोलाछाप चिकित्सक के यहां भर्ती करा दिया। भाई चमनलाल गौतम के मुताबिक झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने के बाद कमलेश की तबियत बिगड़ गई और कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। आरोप है कि झोलाछाप शव परिजन को सौंपने के बजाय ऑक्सीजन लगवाने की कहकर घंटाघर स्थित एक निजी नर्सिंगहोम में ले गया। वहां चिकित्सक ने कमलेश के मृत होने की पुष्टि कर दी। इसके बाद परिजन शव लेकर झोलाछाप की क्लीनिक पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर अजीजगंज चौकी प्रभारी ललित कुमार मौके पर पहुंच गए। मगर तब तक आरोपी झोलाछाप मौके से फरार हो चुका था। पुलिस ने जैसे लोगों को शांत किया। परिवार वालों ने चिकित्सक के खिलाफ तहरीर पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव नवादा इंदेपुर में चिकित्सक की लापरवाही से मौत होने का मामला सामने आया है। सूचना पर मौके पर जाकर जांच की गई थी। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए जाने से इंकार कर दिया। घटना की तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
- ललित कुमार, चौकी प्रभारी, अजीजगंज, शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed