{"_id":"67782f8bb7fc8c8f2c0588c4","slug":"health-of-two-people-including-woman-involved-in-hunger-strike-deteriorated-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-134881-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: भूख हड़ताल में शामिल महिला समेत दो लोगों का बिगड़ा स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: भूख हड़ताल में शामिल महिला समेत दो लोगों का बिगड़ा स्वास्थ्य
Sat, 04 Jan 2025 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 04 Jan 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
कलान के ग्राम रहीमदासपुर में भूख हड़ताल पर बैठीं प्रेमवती वर्मा का स्वास्थ्य खराब होने के कारण
कलान। रहीमादासपुर में चल रही ग्रामीणों की भूख हड़ताल के 14वें दिन शुक्रवार को महिला समेत दो लोगों की हालत बिगड़ गई। इस बीच, ग्रामीणों ने मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन और पोलियो प्रतिरक्षण अभियान का बहिष्कार जारी रखा।
रहीमादासपुर के ग्रामीण गत 23 दिन से धरना-प्रदर्शन कर आंदोलन की राह पकड़े हुए हैं। भीषण सदी के बावजूद करीब दो सप्ताह से कोई ठोस आहार नहीं लेने के कारण शुक्रवार को हड़ताल में शामिल प्रेमवती वर्मा और धनपाल का स्वास्थ्य खराब हो गया।
पीएचसी के प्रभारी डॉ. दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि सर्दी की वजह से उनके सीने में जकड़न हो गई है। बताया कि उन्हें दवाएं देकर सर्दी से बचाव और आराम करने की सलाह दी गई है। बता दें कि सोत नदी पर पुल, सड़क और स्कूल की मांग को लेकर ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे हैं।