फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   health department not defeat corona virus

कोरोना से लड़ने को स्वास्थ्य विभाग की आधी अधूरी तैयारी

Tue, 17 Mar 2020 06:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
health department not defeat corona virus
शाहजहांपुर। कोरोना को लेकर पूरे देश में अलर्ट है। लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की तैयारी अभी भी अधूरी नजर आ रही है। सार्वजनिक स्थानों पर पंफलेट, पोस्टर लगवाने के निर्देश का पालन तो किया जा रहा है, लेकिन यह काम अभी पूरी तरह से नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टैंड, जजी कचहरी यह वह इलाके हैं, जहां हर समय भीड़ रहती है। इन स्थानों पर जागरूकता के पोस्टर, पंफलेट चस्पा करने के लिए कहा गया था। जजी कचहरी परिसर में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव और सावधानी का स्लोगन वाला होर्डिंग लगवाया तो गया, लेकिन उसे खंभे पर ऊंचाई पर लटका दिया गया। जो साधारण व्यक्ति को भी पढ़ने में नहीं आ रहा है। वहीं रोडवेज बस स्टैंड पर पूर्णागिरि जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है। यहां पर भी कोरोना वायरस को लेकर पंफलेट, पोस्टर लगाए जाने के निर्देश है, लेकिन यहां पर भी कोई पोस्टर-पंपलेट नहीं लगा नजर आ रहा था। वहीं रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़ थी। हालांकि स्टेशन को सैनिटाइज किया जा रहा था। वहीं सिनेमा हॉल में गिनती के कुछ ही लोग नजर आए। सामान्य दिनों में यहां लोगों की भीड़ नजर आती थी, कोरोना को लेकर ज्यों-ज्यों जागरूकता बढ़ रही है, लोगों की संख्या सिनेमा हॉल के साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों में कम होती जा रही है।
विज्ञापन

अपने जिले को दूसरे चरण की संवेदनशीलता में रखा गया है। फिलहाल यहां अभी कोरोना वायरस से संक्रमित कोई मरीज नहीं हैं। इसलिए यहां सिनेमा हॉल, मॉल को बंद नहीं किया है। लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा तीसरे नंबर की संवेदशनशीलता की श्रेणी में है। यहां एक व्यक्ति से दूसरा व्यक्ति संक्रमित होने की स्थितियां बन गईं हैं। इसलिए वहां सिनेमा हॉल, मॉल बंद कराए गए हैं, लेकिन यहां ऐसा नहीं है। - इंद्र विक्रम सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वस्थ व्यक्ति को मास्क पहनना जरूरी नहीं है। कोरोना से बचाव के लिए जागरूक होने की जरूरत है। यदि सेनेटाइजर न हो तो साबुन से 20 सेकेंड तक हाथ धोएं। भीड़ वाले इलाके में जाने से बचे। खांसी या छींकते समय मुंह पर टिशू या रूमाल रख लें। - डॉ. राजीव कुमार गुप्ता, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed