{"_id":"6047c4b18ebc3e58ff46264f","slug":"health-alert-shahjahanpur-news-bly440014092","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम में यह बदलाव, कहीं कर न दे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम में यह बदलाव, कहीं कर न दे बीमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। इस बार फरवरी में ही गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। होली पर चिलचिलाती गर्मी पड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। मौसम में समय से पहले इस तरह का बदलाव बीमारियों को दावत देने वाला है। आप की जरा सी चूक भारी पड़ सकती है। ऐसे में सावधानी बरतें। जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है।
सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि बदलते मौसम में सर्दी, जुकाम, बुखार, बदन दर्द, सिरदर्द, आंखों में जलन, पेट दर्द और फ्लू से बड़ी संख्या में लोग शिकार हो रहे हैं, खासतौर पर ऐसे लोग जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है। ऐसे में जरूरत है बदलते मौसम में खुद को बीमारियों से बचाकर रखने के लिए अपना ख्याल रखें।
दोपहर को बाहर से घर आते ही पंखा चला लेना बीमारी की सबसे बड़ी वजह है। इससे सर्दी-गर्मी हो जाती है, जिसके चलते कुछ देर बाद बुखार महसूस होने लगता है। इसलिए जब भी बाहर से आएं, गर्मी महसूस हो तो पंखा न चलाएं बल्कि कुछ देर आराम से बैठें। तापमान अपने आप सामान्य लगने लगेगा।
विज्ञापन
सर्दी- जुकाम और फ्लू जैसी बीमारियों से बचने का सबसे आसान तरीका है, हाथों को साफ रखना। हाथ हमेशा ही गंदे रहते हैं, क्योंकि ज्यादातर लोग अपने हाथों को सामने रखकर खांसते या छींकते हैं या फिर पूरे टाइम अपनी नाक को हाथों से ही पोंछते रहते हैं। लिहाजा हाथों को साबुन-पानी से अच्छी तरह से धोएं।
इम्यूनिटी बढ़ाने वाली चीजें खाएं
जिन लोगों को जल्दी सर्दी, जुकाम, बुखार जैसी बीमारियां जकड़ लेती हैं, अक्सर उन लोगों का इम्यूनिटी कमजोर होती है। उन लोगों को इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग करने वाली चीजें खानी चाहिए। ऐसे लोग चाहें तो ग्रीन टी या लेक टी पी सकते हैं, लेकिन दिन में केवल एक या दो कप ही पिएं। ज्यादा पीने पर तबीयत बिगड़ भी सकती है। इसके अलावा आप कच्चा लहसुन, दही, ओट्स, विटामिन डी और सी युक्त पदार्थ जैसे नींबू और आंवले का सेवन करें।
जोड़ों और सीने में दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ी
जिला अस्पताल में अधिकतर सर्दी, जुकाम और खांसी के अलावा सीने में दर्द वाले मरीज पहुंच रहे हैं तो सीने में दर्द और बदन दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ी है।
हार्टअटैक की आशंका ज्यादा
अक्सर सर्दियों में या खराब मौसम में हार्टअटैक की आशंका बढ़ जाती है। रोजाना जिला अस्पताल में करीब 50 से 60 मरीज सीने में दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। ऐसे में लोगों को बचाव की सख्त जरूरत है।
ऐसे करें बचाव
ठंडी चीजें नहीं खाएं, पूरे कपड़े पहनें, मच्छरदानी का प्रयोग करें, धूल-मिट्टी से बचें, बीमार होने पर तुरंत डॉक्टर से दवा लें।
डॉक्टरों की राय
इस समय जिला अस्पताल में सर्दी, खांसी, बुखार और सांस फूलने वाले मरीज अधिक आ रहे हैं। लोगों को बचाव की जरूरत है। इसलिए ठंड से बचें, अभी ठंडी चीजों का प्रयोग न करें, जिससे परेशानी न हो। स्वास्थ्य बिगड़ने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें, जिससे समय पर इलाज हो सके। - डॉ. अनिल राज
हमारे पास सीने में दर्द, सांस फूलने, हाई ब्लडप्रेशर और हार्ट के मरीज अधिक आ रहे हैं। कुछ दिन पहले ऐसे मरीजों की संख्या कम हो गई थी। मौसम बदलने से मरीजों की संख्या एक बार फिर बढ़ गई। ऐसे में सर्दी से बचें, नमक कम खाएं और गर्म कपड़े पहनें, इससे कुछ न कुछ राहत जरूर मिलेगी। - डॉ. रजनीश कुमार नवल