{"_id":"6947001105a3a8211e08c7d4","slug":"he-was-scammed-out-of-93000-rupees-after-receiving-a-message-about-a-part-time-job-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-160901-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पार्ट टाइम जॉब के लिए मेसेज भेज ठगे 93 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पार्ट टाइम जॉब के लिए मेसेज भेज ठगे 93 हजार रुपये
विज्ञापन
शाहजहांपुर। साइबर ठगी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहम्मद जई निवासी प्रियांशु ने अपने साथ 93 हजार रुपये की ठगी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
उन्होंने बताया है कि 25 मई को व्हाट्सएप पर पार्टटाइम जाॅब के लिए एक मेसेज आया था। होटल रिव्यू के बदले रुपये मिलने थे। इसके बाद ठग ने टेलीग्राम ग्रुप पर ज्वाइन करा दिया। होटल को पांच स्टार रिव्यू देने के बदले में उसे रुपये मिलने थे। प्रियांशु ने बताया कि पहले और दूसरे होटल के रिव्यू के बाद उसके खाते में 200 व 250 रुपये आए।
इसके बाद ठगों ने उससे ट्रेड में रुपया लगाने के लिए कहा। बैंक के खाते में 33 हजार रुपये डाले। फिर 26 मई को दोबारा मेसेज आया। इसमें कहा कि रिलीज चार्ज 20 हजार रुपये देने होंगे। रुपये ट्रांसफर करने के बाद और रुपयों की मांग की। धीरे-धीरे कर और रुपये दिए। कुल 93 हजार रुपये दे दिए तब साइबर ठगी का एहसास हुआ। बताया कि सारे रुपये यूपीआई आईडी में डाले गए हैं। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।