{"_id":"68409c21a544f80fc90f313a","slug":"he-was-in-jail-for-two-and-a-half-years-for-the-murder-of-a-person-but-was-released-on-the-basis-of-his-testimony-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-145344-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: यूरिया की 10 से अधिक बोरी खरीदने-बेचने वालों की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: यूरिया की 10 से अधिक बोरी खरीदने-बेचने वालों की जांच शुरू
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शासन की ओर से अप्रैल और मई माह में कृषि विभाग को उर्वरक की जांच के निर्देश दिए गए थे। इसमें पाया गया कि कई कृषकों ने एक ही बार में यूरिया की 10 से अधिक बोरी का खरीदीं।
इस स्थिति को देखते हुए यूरिया क्रय करने वाले कृषक एवं यूरिया बिक्री करने वाले रिटेलरों की सघन जांच के शासन की ओर से निर्देश दिए गए हैं। जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर ने बताया कि कृषक एवं उर्वरक प्रतिष्ठान स्वामी किसी भी दशा में खतौनी के आधार पर प्रयोग होने वाली यूरिया से अधिक न तो क्रय करें और न ही उर्वरक विक्रेता यूरिया का विक्रय करें।
किसी उर्वरक विक्रेता द्वारा कृत्रिम रूप से यूरिया काे पॉश मशीन से खारिज किया जाता है तो उसके विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी। 10 बोरी से अधिक खरीदने वाले कृषक एवं बेचने वाले उर्वरक विक्रेताओं की जांच टीमों ने शुरू कर दी है। कोई भी रिटेलर कंपनी या डीलर के कहने पर यूरिया उर्वरक का कृत्रिम रूप से खारिज न करें। ऐसा करने पर उर्वरक लाइसेंस निरस्त करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।