फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   He recounted the episode of Manu and Shatarupa.

Shahjahanpur News: मनु शतरूपा का प्रसंग सुनाया

Thu, 07 May 2026 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
He recounted the episode of Manu and Shatarupa.
गांव जेबां में यज्ञस्थल की परिक्रमा करती महिलाएं। संवाद
पुवायां। गांव जेबां में चल रहे शतचंडी महायज्ञ और श्रीरामकथा में कथा व्यास अरविंद दीक्षित ने मनु शतरूपा का प्रसंग सुनाया।
विज्ञापन

कथा व्यास ने सुनाया कि मनु शतरूपा धरती के पहले पुरुष और स्त्री थे। दोनों ने अपना राज्य पुत्र को सौंप दिया और नैमिषारण्य जाकर तपस्या करने लगे। दोनों ने भगवान विष्णु को अपने पुत्र रूप में प्राप्त करने के लिए घोर तपस्या की। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने उन्हें दर्शन दिए और वरदान मांगने के लिए कहा।
मनु शतरूपा ने भगवान विष्णु से कहा कि आप हमारे पुत्र बनें हमारी यही इच्छा है। दोनों की इच्छा की पूर्ति करते हुए प्रभु श्री हरि ने वरदान देते हुए कहा कि त्रेतायुग में आप दोनों को अयोध्या के महाराजा दशरथ और महारानी कौशल्या के रूप में जन्म मिलेगा और आपके पुत्र के रूप में मेरा सातवां अवतार अर्थात श्रीराम का जन्म होगा। इसी वरदान के फलस्वरूप अगले जन्म में मनु राजा दशरथ और उनकी पत्नी शतरूपा माता कौशल्या बनीं। वहीं प्रभु श्रीराम ने उन दोनों के पुत्र के रूप में जन्म लिया। संवाद
विज्ञापन

--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

अजामिल की कथा सुनाई



कुर्रियाकलां। मल्हपुर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में नैमिषधाम से आए कथाव्यास आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित ने अजामिल की कथा सुनाई। कथा व्यास ने कहा कि कान्यकुब्ज के ब्राह्मण अजामिल जो वासना के वश होकर पापी बन गए थे। अंत समय में अपने पुत्र नारायण को पुकारते हैं। इस नाम के स्मरण मात्र से विष्णुदूत आकर उन्हें यमदूतों से बचाते हैं और मोक्ष प्रदान करते हैं। कथा श्रवण में महेश वाजपेई, संगम दुबे, योगेश त्रिवेदी का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed