{"_id":"6962a76b44ffd11dc303ba81","slug":"he-placed-a-bed-mattress-and-his-wifes-photo-outside-the-house-and-set-them-on-fire-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-162646-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: घर के बाहर बेड-गद्दा व पत्नी की फोटो रखकर लगा दी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: घर के बाहर बेड-गद्दा व पत्नी की फोटो रखकर लगा दी आग
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। पत्नी से विवाद के बाद एक व्यक्ति ने घर के बाहर बेड-गद्दा निकालकर रखा और पत्नी की फोटो रखकर आग लगा दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
बंडा के रहने वाले एक कारोबारी की शादी करीब 20 साल पहले चंडीगढ़ की एक युवती के साथ हुई थी। कुछ दिनों से उनकी पत्नी अपने मायके में रह रही है। हफ्ता भर पूर्व कारोबारी अपनी पत्नी से मिलने के लिए ससुराल गए थे। वहां उनका पत्नी और ससुराल वालों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद वह बंडा लौट आए।
शनिवार दोपहर पत्नी से नाराजगी के चलते उन्होंने घर से बाहर बेड, गद्दा, चादर और पत्नी से जुड़ीं अन्य वस्तुओं को रखकर आग लगा दी। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि पति-पत्नी में कोई विवाद हुआ होगा। इस संबंध में थाने में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। संवाद