फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   He narrated the story of Govardhan Puja.

Shahjahanpur News: गोवर्धन पूजा का प्रसंग सुनाया

Fri, 15 May 2026 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
He narrated the story of Govardhan Puja.
कुर्रिया कलां के ग्राम पल्हौरा में चल रही भागवत क​था में सजी श्रीकृष्ण की झांकी। संवाद
कुर्रियाकलां। पल्हौरा गांव के प्राचीन देवी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा व्यास श्रीनिवास मिश्र ने गोवर्धन पूजा का प्रसंग सुनाया। कथा के समापन पर यजमान श्यामपाल कश्यप ने अपनी पत्नी के साथ भगवान की आरती उतारी। कथा श्रवण करने वालों में मुकेश त्रिवेदी, रामप्रवेश कश्यप, संजय पाल, आदित्य तिवारी और रघुवीर कुशवाहा सहित कई श्रद्धालु शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

--
जड़ भरत की कथा सुनाई



कुर्रियाकलां। रमापुर गांव की मोड़ पर नवनिर्मित शिव मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में बालव्यास शिवांश कृष्ण महाराज ने जड़ भरत की कथा सुनाई। बाल व्यास ने कहा कि भरत जो पूर्वजन्म में एक महान राजा थे, एक हिरण के बच्चे से अत्यधिक मोह के कारण अगले जन्म में हिरण बने और अंत में ज्ञानी जड़ भरत के रूप में आत्मसाक्षात्कार प्राप्त किया। कथा के अंत में समाजसेवी सूर्यकांत शुक्ला ने बाल व्यास को पगड़ी एवं अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। यजमान शारदा शंकर शुक्ला ने पत्नी तनु शुक्ला के साथ भागवत भगवान की आरती उतारी। आचार्य आशीष वाजपेयी ने प्रसाद वितरण कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed