फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   He had killed his friend for abusing him while drinking alcohol

Shahjahanpur News: शराब पीने के दौरान गाली देने पर ले ली थी दोस्त की जान

Tue, 12 Aug 2025 10:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
He had killed his friend for abusing him while drinking alcohol
मीरानपुर कटरा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी लालजीत। स्रोत: मीडिया सेल
शाहजहांपुर। शराब पीने के दौरान हुए विवाद में रविवार रात मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के तहबरगंज गांव निवासी 40 वर्षीय चंद्रपाल कश्यप की पीट-पीटकर हत्या के आरोपी लालजीत को पुलिस ने मंगलवार दोपहर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। आरोपी ने बताया कि शराब पीने के दौरान चंद्रपाल ने गाली दे दी थी। इसी गुस्से में उसके साथ मारपीट की थी। वहीं, दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दीं।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में आरोपी लालजीत ने बताया कि वह मिथुन और चंद्रपाल के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इस बीच चंद्रपाल गालियां देने लगा। इससे उनका आपस में विवाद हो गया। गुस्से में आकर चंद्रपाल को दो-तीन लात-घूंसे मार दिए। इसके बाद चंद्रपाल को छोड़कर भाग गए। बाद में पता चला कि उन्हीं चोटों के कारण चंद्रपाल की देर रात मौत हो गई।
विज्ञापन

इस मामले में चंद्रपाल की पत्नी नीलम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि शाम साढ़े सात बजे हुए विवाद के बाद देवर अनिल पति को नए मकान में छोड़ आए थे। जब रात नौ बजे पति घर से बाहर आए तो दोनों आरोपियों ने गली में पति को पीटा। देवर, जेठानी व बेटी मौके पर गईं और पति को घर ले आईं, लेकिन उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट से पति का शरीर सूज गया था जिससे पति की मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि जल्द ही आरोपी मिथुन भी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed