फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   He fled with his friend's bike, mobile and cash.

Shahjahanpur News: दोस्त की बाइक, मोबाइल और नकदी लेकर भागा

Sun, 23 Nov 2025 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
He fled with his friend's bike, mobile and cash.
पुवायां मेंं युवक के बाइक, नकदी ले जाने की जानकारी देते पीड़ित माइकल तिवारी। संवाद - फोटो : फैक्टरी में बन रही पनीर की जांच करती राज्य स्तरीय टीम।
पुवायां (शाहजहांपुर)। हरदोई के थाना पाली के गांव सिंगुलापुर सूरापुर निवासी माइकल तिवारी की बाइक, मोबाइल और 11500 रुपये लेकर गांव नाहिल का एक शातिर अपराधी भाग गया। माइकल से उसकी दोस्ती जेल में हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

माइकल तिवारी ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार शाम बाइक से अपने बहनोई के घर पुवायां के गांव जेबा जा रहा था। पुवायां के जेबा चौराहे पर वह बाइक खड़ी कर टिक्की खाने लगा। बाइक में चाबी लगी हुई थी। इस बीच गांव नाहिल का एक युवक उनकी बाइक लेकर भाग गया। बाइक में टंगे थैले में मोबाइल और 11500 रुपये भी रखे थे।
विज्ञापन

माइकल ने थाने पहुंचकर नामजद तहरीर दी। माइकल ने पुलिस को बताया कि वह एक मामले में शाहजहांपुर जेल में बंद था। आर्म्स एक्ट में जेल में बंद नाहिल के एक शातिर अपराधी से उसकी मुलाकात हुई। माइकल चार दिन पहले जेल से छूटा था और नाहिल का आरोपी 21 नवंबर को जेल से बाहर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुवायां में वह उसेे चकमा देकर बाइक आदि लेकर भाग गया। थाना प्रभारी रविकरन सिंह ने बताया कि माइकल और आरोपी जेल में दोस्त बने थे। आज भी दोनों साथ थे, तहरीर पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed