{"_id":"627c1a0b83a3fb7251309ce1","slug":"he-face-of-garra-ghat-will-change-the-work-of-making-a-proposal-for-beautification-started-shahjahanpur-news-bly484525317","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला अभियान :: गर्रा घाट की बदलेगी सूरत, सौंदर्यीकरण कराने के लिए प्रस्ताव बनाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला अभियान :: गर्रा घाट की बदलेगी सूरत, सौंदर्यीकरण कराने के लिए प्रस्ताव बनाने का काम शुरू
विज्ञापन
शाहजहांपुर का गर्रा नदी घाट पर पड़ी गंदगी । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। शहर के बदहाल गर्रा घाट की सूरत बदलने की तैयारी शुरू हो गई। घाट को सुंदर बनाने के लिए नगर निगम ने काम शुरू कराने का निर्णय लिया है। घाट के सौंदर्यीकरण के लिए नगर निगम जल्द ही सर्वे शुरू कराएगा। इसका प्रस्ताव बनाने का काम शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि कागजी कार्रवाई को काफी तेजी से करते हुए जल्द ही काम को शुरू करा दिया जाएगा।
हनुमत धाम और शहीद उद्यान के बाद गर्रा घाट को खूबसूरत पिकनिक प्वाइंट के तौर पर विकसित कराने के लिए उमर उजाला ने मुहिम को शुरू किया था। खबरों का प्रकाशन होने के बाद लोगों का ध्यान इस महत्वपूर्ण जगह की तरफ गया तो लोगों का साथ मिलना शुरू हो गया। नगर निगम ने भी घाट की सफाई को दुरुस्त करा दिया। वहीं दूसरी तरफ एसपी एस. आनंद ने गर्रा घाट व गांधी पार्क में बैठने वाले नशेड़ियों को खदेड़ने के लिए चौक थाने के इंस्पेक्टर को निर्देशित किया। पर्यावरण के लिए समर्पित संस्था पृथ्वी ने भी घाट को विकसित करने के लिए मुहिम के साथ जुड़कर नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया। घाट की दुर्दशा को खत्म कराने के लिए लगातार हुए प्रयास से मुहिम ने रंग लाना शुरू कर दिया। नगर निगम ने घाट के सौंदर्यीकरण के लिए खाका तैयार कर लिया। इसके लिए कागजी कार्रवाई भी शुरू हो गई है। नगर निगम जल्द ही घाट का सर्वे कराने जा रही है, उसके बाद प्रस्ताव को तैयार कराकर काम शुरू करने की तैयारी है।
ये काम होने हैं जरूरी
-वर्षों पहले बनीं सीढ़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। उन सीढ़ियों को दुरुस्त कराने के साथ ही सुंदर पत्थर लगाए जा सकते हैं।
-घाट के किनारे हाईमास्ट लगी है। घाट के किनारे छोटी रंगीन बल्ब लगाकर खूबसूरती को दोगुना किया जाएगा।
-लोगों के बैठने के लिए बेंच डाले जाने की संभावना है। नगर निगम इस पर और भी काम कर सकता है।
-गर्रा घाट के सौंदर्यीकरण को नगर निगम अपने स्तर से कराएगा। उसके लिए नोटिफिकेशन कराया जा रहा है। सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव भी बनवाएंगे। कागजी कार्रवाई पूरी होते ही घाट पर काम को शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
संतोष शर्मा, नगर आयुक्त