सिंधौली। खन्नौत नदी के कठपुरा घाट स्थित शिव मंदिर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार को कथावाचक पंडित नरेंद्र मोहन मिश्रा ने श्रद्धालुओं को सदाचारी जीवन व्यतीत करने करने के लिए प्रेरणा दी।
उन्होंने कहा कि प्रभु चरणों में स्वयं को समर्पित कर सदाचार युक्त जीवन जीने वाले प्राणी के यश और समृद्धि में अभूतपूर्व प्रगति होती है। उन्होंने भगवान की महिमा का बखान करते हुए कहा कि जिस तरह माता अपने बच्चे की सुरक्षा और दुलार के लिए हर पल तत्पर रहती है, ठीक इसी तरह सृष्टि के नियंता परमेश्वर अपने भक्तों पर कभी कोई आपदा नहीं आने देते हैं।
प्रभु चरणों में आस्था रखने वाला व्यक्ति पूरे जीवन को सुखपूर्वक व्यतीत करने के बाद भगवान के धाम को प्राप्त होता है। भगवान विष्णु द्वारा लिए गए विभिन्न अवतारों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भक्तों से अत्याचार होने पर भगवान अवतरित होते हैं। कथा श्रवण में दीप पांडेय, सुधीर पांडेय, मीनू शुक्ला, विजय, कमलेश आदि शामिल रहे। संवाद