फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   He collected goods worth five lakhs and drank four liters of milk with dal-roti

Shahjahanpur News: पांच लाख का माल समेटा, दाल-रोटी के साथ पी गए चार लीटर दूध

Tue, 17 Sep 2024 05:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 17 Sep 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
He collected goods worth five lakhs and drank four liters of milk with dal-roti
मीरानपुर कटरा। चोरों ने पीड़ित के रुपये और नकदी तो चुराई ही, साथ ही घर में रखी दाल-रोटी और चार लीटर दूध भी पी गए। इसकी जानकारी उन्हें सुबह जागने पर हो पाई।
विज्ञापन

गांव खिरिया सकटू में चोरों ने रविवार की रात तीन घरों पर धावा बोला। उन्होंने नकदी और जेवर समेत लाखों का माल चोरी कर लिया। एक घर में घुसे चोरों ने पहले नकदी और जेवरात चुराए। इसके साथ ही चार लीटर दूध भी पीया। जानकारी पर गांव पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाए, लेकिन अभी चोरों का सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन

खिरिया सकटू निवासी सत्यवीर गंगवार अपने निर्माणाधीन मकान के अंदर परिवार सहित सोए हुए थे। मकान के मेन गेट पर अभी दरवाजा नहीं लग पाने के कारण चोर घर में आसानी से घुस गए। उन्होंने लगभग पांच लाख रुपये के जेवर सहित 50 हजार रुपये नकद चोरी कर लिये। इस दौरान चोर घर की रसाई में रखी दाल-रोटी खाने के साथ चार लीटर दूध भी पी गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी गांव के सूरज शर्मा के मकान में भी मुख्य द्वार पर दरवाजा नहीं लगा है। उनके घर से चोर टिन का बॉक्स उठा ले गए। उन्होंने बक्से में रखे नये कपड़ों समेत दो जोड़ी चांदी की पायल, सोने के कुंडल और दो हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। बाद में चोरों ने गांव के विनोद कुमार घर में घुस कर वहां से भी बक्सा उठा ले गए। चोर उसमें रखे कपड़े, सोने के झाले और 2500 रुपये निकाल लिए। दोनों घरों से चोरी किए गए बक्से गांव के बाहर खेत में पड़े मिले।

जानकारी पाकर इंस्पेक्टर गौरव त्यागी शाहजहांपुर से बुलाई गई फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने तीनों घरों से फिंगर प्रिंट लिए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिलने पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed